subbtle 3 - News Potli

पंजाब में पराली जलाने पर होगी कड़ी कारवाई, राज्य सरकार ने नियुक्त किए 8 हजार से ज्यादा नोडल अधिकारी

पंजाब सरकार ने राज्य में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पराली के सुचारू प्रबंधन के लिए 8045 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने धान की कटाई के मौसम में पराली जलने की घटनाओं को रोकने के लिए 79 एसडीएम, 108 तहसीलदार, 108 डीएसपी, 1140 क्लस्टर अधिकारियों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
image 3 - News Potli

मध्य प्रदेश: बारिश से अंकुरित होने लगी सोयाबीन, किसान बोले- मुआवजा और फसल बीमा से भरपाई करे सरकार

मध्य प्रदेश के मंदसौर, रतलाम, देवास और नीमच समेत कई जिलों में 28-30 सितंबर तक कई इलाकों में सोयाबीन की फसलें डूबी नजर आईँ। किसान घुटने-घुटने तक पानी में फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दिए। अंचल क्षेत्र के किसानों का कहना है उनकी 80 फीसदी फसल का नुकसान हो चुका है।

पूरी र‍िपोर्ट
11 - News Potli

जापानी फल: सेहत से भरपूर परसीमन फल की खेती कब और कैसे करें?

भारत में एग्जॉटिक फलों की मांग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए उन्हें उगाने वाले किसानों को अच्छा फायदा भी हो रहा है। जापानी फल यानि Persimmon Fruit की खेती तेजी से बढ़ी है। परसीमन जिसे हम जापानी फल भी कहते हैं इस समय भारी डिमांड में है। हिमाचल से लेकर कश्मीर तक के किसान इस फल की बाग़वानी कर अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
vlcsnap 2024 09 20 18h15m05s314 - News Potli

यूपी: 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होगा मिठास मेला, नई किस्मों के मिलेंगे बीज

अगर आप गन्ना किसान हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है, 16 अक्टूबर को शाहजहांपुर में होने वाले मिठास मेले में आपको कई नई किस्मों के बीज मिल सकते हैं।
उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर परिषद के निदेशक एवं अपर गन्ना आयुक्त (विकास) वी.के. शुक्ल ने बताया कि इस मेले का लक्ष्य शरद कालीन गन्ने की खेती को बढ़ावा देना और किसानों को नई तकनीक से रुबरु कराना है।

पूरी र‍िपोर्ट
गन्ना - News Potli

गन्ने की फसल को उकठा रोग और जड़ बेधक कीट से ऐसे बचायें, वैज्ञानिक ने दी सलाह 



उत्तर प्रदेश की नकदी फसल गन्ना की खेती से किसानों को बेहतर लाभ कैसे मिले, इसके लिए उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद, शाहजहांपुर के डायरेक्टर वी. के. शुक्ल ने किसानों को सुझाव दिये हैं। प्रदेश के किसानों को गन्ने की फसल में उकठा रोग और जड़ बेधक कीट के लक्षण और उपचार के उपाय बताएँ हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज २ - News Potli

मध्य प्रदेश के किसानों को मिली बड़ी राहत.. MSP पर खरीदी जाएगी सोयाबीन, कृषि मंत्री ने दी अनुमति 



केंद्र सरकार ने सोयाबीन फसल की MSP पर खरीद की अनुमति दे दी है। केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात कर कहा कि मध्य प्रदेश के सोयाबीन किसान परेशान न हों उनकी फसल MSP पर ही खरीदी जाएगी। इसके लिए अनुमति मिल गई है।



पूरी र‍िपोर्ट
kinnu farming kinnu ki kheti

किन्नू की हाईटेक खेती से चमकी हरियाणा की चंद्रकला और विकास की किस्मत, नर्सरी से भी हो रहा मुनाफा

किन्नू. एक सिट्स्र वर्गीय फल.. इसमें किन्नू के साथ स्वीट ओरेंज, माल्टा और डेजी आदि किस्में आती हैं। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बड़े इलाके में इसकी खेती होती है। तकनीक से तरक्की सीरीज में इस बार कम लागत वाली इसी किन्नू की खेती की पूरी जानकारी सिरसा (हरियाणा)। माथे पर पसीना, आंखों में चमक.. चेहरे…

पूरी र‍िपोर्ट
uppcl - News Potli

यूपी के किसानों की कमाई का नया जरिया बनेगी PM KUSUM योजना, खेतों में बिजली पैदा कर कमा सकेंगे करोड़ों

देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को इस मुहिम में शामिल कर रही है।इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत खेतों में सोलर प्लांट लगाकर बिजली पैदा करने के लिए अनुदान दे रही है। इसके तहत अगले 25 वर्षों पर तय कांट्रैक्ट के तहत UPPCL बिजली खरीदेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
शिव - News Potli

कृषि-बजट: सरकार ने मारी बाजी या फिर चूक गए चौहान?

एक बार फिर सत्ता के गलियारों में किसानों की भलाई का जिक्र बड़े जोर-शोर से किया जा रहा है। जी हां केंद्र सरकार ने हाल ही में 13,966 करोड़ रुपये की सात योजनाओं का ऐलान किया, जिसका मकसद कथित तौर पर किसानों की आय बढ़ाना और उनके जीवन में सुधार लाना है।

पूरी र‍िपोर्ट
Screenshot 2024 08 31 at 7.07.28 PM - News Potli

मध्य प्रदेश में सोयाबीन के बाद उड़द की किसान ने जोती फसल, मंदसौर में 6 बीघा उड़द पर चलाया रोटावेटर

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में किसान फसलों के वाजिब दाम नही मिलने से काफी परेशान हैं। ऊपर से उड़द की फसल में अफलन और इल्लियों व पिलामोजेक के प्रकोप के कारण किसान परेशान होकर अपनी खड़ी फसल को नष्ट करने को मजबूर हो गये हैं।

पूरी र‍िपोर्ट