पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे, राज्य को दी 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद

पंजाब बाढ़

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राज्य को ₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त मदद देने का ऐलान किया, जो पहले से मिली ₹12,000 करोड़ के अलावा होगी। SDRF की दूसरी किस्त और PM किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जल्द जारी की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर निर्माण, सड़क और स्कूलों की मरम्मत, पीएम राहत कोष से सहायता और पशुपालकों के लिए मिनी किट वितरण जैसे कदम उठाए जाएंगे। पीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर राहत और पुनर्वास का काम करेंगे।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने गुरदासपुर जिले में किसानों, NDRF और SDRF की टीमों तथा स्थानीय लोगों से बातचीत की और राहत कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया।

₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त सहायता
सर्वे के दौरान पीएम मोदी ने राज्य की मुश्किल हालात को देखते हुए ₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त सहायता देने का ऐलान किया। यह राशि पहले से दी गई ₹12,000 करोड़ के अलावा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि SDRF की दूसरी किस्त और PM किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जल्द ही बाढ़ प्रभावित किसानों तक पहुंचाई जाएगी

ये महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे
बाढ़ प्रभावित इलाकों में घरों के निर्माण, पीएम आवास योजना के तहत नई आवासीय इकाइयों का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य सड़क मार्गों की मरम्मत, स्कूलों का पुनर्निर्माण, पीएम राहत कोष से सीधे सहायता और पशुपालकों के लिए मिनी किट वितरण जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे।

केंद्र और राज्य मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य करेंगे
पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य करेंगे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से कहा कि उन्हें इस कठिन समय में हर संभव मदद मिलेगी। इसके अलावा, उन्होंने अधिकारियों को जल स्तर, फसल नुकसान और प्रभावित परिवारों का सही आंकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मदद तुरंत और प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

प्रधान मंत्री की यह यात्रा बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की गति बढ़ाने और स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाने के लिए अहम मानी जा रही है।

ये देखें –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *