Headlines
आलू - News Potli

आलू उत्पादन में सबसे आगे है उत्तर प्रदेश, जानिए आलू की बेहतरीन क़िस्में

भारत में ज्यादातर आलू का उत्पादन रबी सीजन में होता है, लेक‍िन कुछ जगहों पर खरीफ सीजन में भी पैदावार होती है। केंद्रीय कृष‍ि मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्च‍िम बंगाल, ब‍िहार, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और असम राज्यों में देश का करीब 92 फीसदी आलू पैदा होता है। उत्तर भारत में आलू की खेती के लिए कुफरी पुखराज, कुफरी चिप्सोना,  कुफरी अलंकार , कुफरी नीलकंठ  और कुफरी सिंदूरी आलू की बेहतरीन क़िस्में मानी जाती हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
HERO IMAGE - News Potli

कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही योगी सरकार, 23 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे किसान

डबल इंजन सरकार अन्नदाता किसानों के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसानों के हित में अनेक कार्य व योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में योगी सरकार कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्र- कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेंटर, हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर व स्मॉल गोदाम पर अनुदान प्राप्त करने का अवसर किसानों को उपलब्ध करा रही है। इसके आवेदन के लिए किसान 23 अक्टूबर तक बुकिंग कर अवसर का लाभ उठा सकेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
makhana - News Potli

यूपी में मखाना की खेती का विस्तार, योगी सरकार दे रही है ₹40 हजार की सब्सिडी

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य में मखाना की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजना शुरू की है। इसके तहत मखाना की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 40,000 रुपए की सब्सिडी दे रही है। माना जा रहा है कि सरकार के इस कदम से राज्य में मखाना की खेती का विस्तार होगा, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
mulching - News Potli

खर-पतवार से मिलेगी मुक्ति, बिहार सरकार मल्चिंग लगाने पर दे रही है 50 फीसदी सब्सिडी

बिहार सरकार राज्य में किसानों को मल्चिंग तकनीक लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है। मल्चिंग से खेती में बहुत फ़ायदे होते हैं।इसके प्रयोग से पौधों में सिंचाई के लिए कम पानी लगता है और नमी बनी रहती है।खार पतवार को भी नियंत्रित करता है ये। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
पराली - News Potli

पंजाब में पराली प्रबंधन कृषि यंत्रों की ख़रीद के लिए मिलेगा लोन, राज्य के ज़िला सहकारी बैंकों की 802 शाखाओं में योजना शुरू

पंजाब में पराली जलाने की घटना को रोकने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए एक नई स्कीम फसल अवशेष प्रबंधन लोन योजना शुरू की है। इसके तहत किसान अब फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें खरीदने के लिए राज्य सहकारी बैंकों से लोन ले सकेंगे।जिला सहकारी बैंकों की 802 शाखाओं में योजना शुरू।

पूरी र‍िपोर्ट
फल और सब्ज़ी - News Potli

फलों और सब्जियों के मामले में किसानों की कमाई 40% से भी कम-RBI रिपोर्ट 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि फलों और सब्ज़ियों की महँगाई का फ़ायदा किसानों को नहीं बल्कि बिचौलियों और खुदरा विक्रेताओं को मिलता है।

पूरी र‍िपोर्ट
एस - News Potli

‘मैं पूरा प्रयत्न करूंगा कि किसान कैसे आगे बढ़ें और कृषि क्षेत्र की हालत कैसे ठीक हो’-कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में सोमवार को नई दिल्ली में किसान संगठनों के सदस्यों से चर्चा की। श्री चौहान ने किसान महापंचायत के प्रमुख और उनके संघ के अलग-अलग राज्यों के अनेकों किसान प्रतिनिधियों व किसानों का स्वागत किया। किसान संगठनों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की व सुझाव दिये।

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूं बीज - News Potli

MSP से 30 प्रतिशत अधिक दाम पर बिहार सरकार ख़रीदेगी गेहूं के बीज

इस साल रबी सीजन में बिहार ने 3.50 लाख क्विंटल गेहूं के प्रमाणित बीज उत्पादन का लक्ष्य रखा है। बीज उत्पादन के लिए राज्य में 21 ज़िलों को चिन्हित किया गया हैं। जिसमें 15 जिलों में व्यक्तिगत रूप से किसान और बाक़ी के छः जिलों में किसान संगठन FPO द्वारा बीज का उत्पादन किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
मोदी - News Potli

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र से संबंधित लगभग 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया।

पूरी र‍िपोर्ट
सरसों - News Potli

कम तापमान में करें सरसों की बुवाई, कृषि विभाग ने दी बीज का शोधन कर बुवाई करने की सलाह

सरसों की बुवाई नवरात्र शुरू होने के साथ ही शुरू हो जाती है, लेकिन अभी तापमान अधिक होने के कारण बुवाई करना ठीक नहीं है।कृषि विभाग ने किसानों को सरसों की बुवाई के लिए एक सप्ताह रुकने की सलाह दी है।इसके साथ ही बुवाई से पहले बीज की जाँच ज़रूर करें।

पूरी र‍िपोर्ट