ऑपरेटिव किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिल रहा लाभ
वित्त मंत्रालय के मुताबिक़ किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना ने 31 दिसंबर, 2024 तक 7.72 करोड़ किसानों को 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का किफायती ऋण प्रदान किया है, जो 2014 में 4.26 लाख करोड़ रुपये था। सरकार किसानों को और अधिक लाभ पहुंचाने के लिए ब्याज छूट और ऋण सीमा बढ़ाने की भी योजना बना रही है। बयान में कहा गया है कि वित्त मंत्री ने बजट भाषण 2025-26 में संशोधित ब्याज छूट योजना के तहत ऋण सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने की घोषणा की, जिससे किसानों को और फायदा होगा।