पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, 48 घंटे के भीतर भुगतान

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 1 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 नवंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इस साल सरकार ने कॉमन धान का MSP ₹2369 और ग्रेड ‘A’ का ₹2389 प्रति कुंतल तय किया है। किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर मिलेगा।अब तक 2.17 लाख किसानों ने पंजीकरण कराया है और 3920 केंद्र बनाए गए हैं। सहायता के लिए किसान 1800-1800-150 पर संपर्क कर सकते हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश में धान खरीद 1 नवंबर से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। इसी दिन से लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव जिलों में भी खरीद प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 अक्टूबर से ही जारी है।

सरकार ने बढ़ाया धान का समर्थन मूल्य
इस साल राज्य सरकार ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाया है।

  • कॉमन धान के लिए ₹2369 प्रति कुंतल
  • ग्रेड ‘A’ धान के लिए ₹2389 प्रति कुंतल
    इसके साथ ही सरकार ने आदेश दिया है कि किसानों को भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जाए, ताकि उन्हें समय पर धन मिल सके।

पंजीकरण जरूरी, तभी होगी खरीद
धान बेचने के लिए किसानों को पहले खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA मोबाइल ऐप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। केवल पंजीकृत किसानों से ही खरीद की जाएगी।

ये भी पढ़ें – गन्ना किसानों के लिए ICAR की नई तकनीक, अब रोपाई होगी आसान, मेहनत कम और मुनाफा ज्यादा

अब तक 2.17 लाख किसानों ने कराया पंजीकरण
अब तक 2.17 लाख से अधिक किसानों ने पंजीकरण कराया है, जबकि पश्चिमी यूपी के 17 हजार किसानों से 1.06 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश भर में 3920 खरीद केंद्र स्थापित किए हैं।

सहायता के लिए संपर्क करें
अगर किसी किसान को कोई परेशानी या जानकारी की जरूरत है, तो वे टोल-फ्री नंबर 1800-1800-150 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, अपने जिले के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय अधिकारी या ब्लॉक स्तर के निरीक्षक से भी संपर्क किया जा सकता है।

ये देखें –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *