क्या आपको पता है कि कीवी विटामिन-सी का पावरहाउस है। यह छोटा, स्वादिष्ट फल पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसे रोज खाने से आपकी सेहत में कई सुधार देखने को मिलेंगे। इसे खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। ये तो बात है इसके खाने के फ़ायदे की लेकिन बाज़ार में माँग बने रहने के कारण इसकी खेती में भी काफ़ी फ़ायदा है। तो आज हम इसकी खेती के बारे में जानेंगे।
कीवी एक एग्ज़ॉटिक फल है, जिसकी मांग भारत और विदेशों में तेजी से बढ़ रही है। ये फल ठंडे इलाकों में उगाया जाता है, जहां गर्मियों में भी तापमान 30°C से ऊपर नहीं जाता हो। बढ़ती डिमांड और अच्छे मुनाफे के चलते कीवी की खेती किसानों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनती जा रही है। न्यूज़ पोटली मास्टर क्लास में Sher-e-Kashmir University of Agricultural Sciences & Technology (SKUAST) के प्रोफेसर Dr. Amarjeet Singh ने कीवी की खेती पर विस्तार से बात की है।
ये भी पढ़ें – रबी फसलों की उत्पादन सीमा बढ़ाई गई, हरियाणा के किसान अब MSP पर बेच सकेंगे अधिक उपज
कीवी एक ‘सुपर फूड’
भरपूर मात्रा में विटामिंस और मिनरल्स होने की वजह से कीवी को सुपर फूड भी कहा जाता है। इसका एक फल कम से कम 30 और अधिकतम 100 के पर चला जाता है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मुताबिक़ भारत में करीब 5 हजार हेक्टेयर में कीवी की खेती होती है और 15-16 हजार मीट्रिक टन का उत्पादन होता है। इसकी खेती अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर में भी हजारों किसान कीवी से लाखों रुपए कमा रहे हैं।
इस वीडियो में आप जानेंगे
✅ कीवी की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु और मिट्टी कौन सा है?
✅ कीवी की सही क़िस्में कौन सी हैं और सही किस्मों का चुनाव कैसे करें?
✅ रोपाई और फसल प्रबंधन कैसे करना है?
✅ उर्वरक, सिंचाई और रोग नियंत्रण के बारे
✅ मार्केटिंग और मुनाफा बढ़ाने का तरीक़ा क्या है?
देखिए वीडियो –
कीवी की खेती की ‘मास्टर क्लास’