झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को धान पर मिलेगा 100 रुपये बोनस

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला

झारखंड सरकार ने किसानों के लिए धान पर 100 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला किया है। यह राशि एमएसपी के अलावा दी जाएगी। सरकार 15 दिसंबर से धान खरीद शुरू करेगी और किसानों को एकमुश्त भुगतान मिलेगा।

झारखंड के किसानों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि इस साल धान बेचने वाले किसानों को एमएसपी के साथ 100 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। यह जानकारी राज्य के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री इरफान अंसारी ने दी।

किसानों को एकमुश्त भुगतान
सरकार ने कहा है कि किसानों से खरीदे गए धान का पूरा पैसा एक बार में दिया जाएगा, जिससे किसानों को बिचौलियों की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।धान खरीद का काम 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें – देश में चीनी उत्पादन 10.50 लाख टन, जानिए क्या है वजह?

कितना है एमएसपी?
केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए धान का एमएसपी तय किया है साधारण धान का 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान का 2,389 रुपये प्रति क्विंटल है।इसके ऊपर झारखंड सरकार 100 रुपये बोनस देगी।

चक्रवात से नुकसान
चक्रवात मोंथा की वजह से झारखंड में कई जिलों में धान और अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है।रिपोर्ट के मुताबिक हजारीबाग और गढ़वा में खड़ी और कटी फसलें बरसात से खराब हो रही हैं।कई किसानों ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर गया है, जिससे कटा धान सड़ रहा है।कुछ किसानों ने चना, सरसों, मसूर जैसी फसलें बोई थीं, लेकिन बारिश से उनके बीज खराब होने का खतरा है।राज्य सरकार ने कहा है कि किसानों को हर तरह की मदद दी जाएगी ताकि वे नुकसान से उभर सकें। बोनस और समय पर खरीद शुरू होने से किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

ये देखे –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *