किसान रूप चंद्र महतो और उनकी पत्नी मीरा देवी ने सिर्फ 2.5 एकड़ जमीन से लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं।
बदलते वक्त के साथ खेती की दुनिया भी काफी बदल गई है। स्मार्ट तरीके से खेती करके छोटे किसान भी अब अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। झारखंड के खूंटी जिले के रांडा गांव के किसान रूप चंद्र महतो और उनकी पत्नी मीरा देवी ने सिर्फ 2.5 एकड़ जमीन से लाखों रुपये की कमाई कर रही हैं। झारखंड के ज्यादातर इलाकों में खेती बारिश के पानी पर निर्भर है, यही वजह है कि यहां के ज्यादातर किसान साल में सिर्फ एक या दो फसल ही उगा पाते हैं, लेकिन रांडा गांव में रहने वाले ये किसान दंपति ड्रिप इरिगेशन से खेती कर रहे हैं और साल में 10 फसलें उगाते हैं।
रूप चंद्र इंट्रीगेटेड मॉडल पर खेती करते हैं। उन्होंने अपने खेत को कई हिस्सों में बांट रखा है। जिसमें वो स्ट्रॉबेरी, ग्राफ्टेड टमाटर, प्याज़, तरबूज़ और खीरे की फसल उगाते हैं। वो मक्का, टमाटर और मटर की सहफसली खेती भी करते हैं। साथ ही वो मछलीपालन भी करते हैं। रूप चंद्र झारखंड में जिस जगह पर रहते हैं, वहां की जलवायु ऐसी है कि, ज्यादातर पौधे टिक नहीं पाते, ऐसे में इस जगह पर ग्राफ्टेड पौधा लगाना ही बेहतर माना जाता है। ग्राफ्टेड पौधे की खासियत ये है कि वो मरता नहीं, फल भी अच्छा देता है।
क्या है रूप चंद्र और उनकी पत्नी मीरा की खेती का पूरा मॉडल जानने के लिए पूरा वीडियो देखिए, और समझिए कि कैसे वो खेती से बढ़ियां मुनाफा कमा रहे हैं?