जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा MSP और अन्य मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी

किसान नेता

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद अपना अनशन खत्म किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से अनशन पर थे। आपको बता दें कि बीते दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

जगजीत सिंह डल्लेवाल संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के वरिष्ठ नेता हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की अन्य मांगों को लेकर वह पिछले साल 26 नवंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। लेकिन अब उन्होंने 131 दिन बाद अपना अनशन खत्म कर दिया है। फतेहगढ़ साहिब की सरहिंद अनाज मंडी में किसान महापंचायत में उन्होंने इसका ऐलान किया और पानी पिया। डल्लेवाल ने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है।

ये भी पढ़ें – केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन खत्म करने की अपील की

महापंचायत में डल्लेवाल ने क्या कहा?
फतेहगढ़ साहिब में किसानों की महापंचायत को डल्लेवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि MSP और अन्य किसान मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी। डल्लेवाल ने कहा कि सरकार ने हम पर बहुत बड़ा हमला किया है। आंदोलन चल रहा है, चलता रहेगा और अंत तक जारी रहेगा। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। सरकार ये क्यों कह रही है कि रास्ता खोलना इंडस्ट्रियलिस्ट की मांग थी, इन्होंने अपने नेता अरविंद केजरीवाल को बचाने और लुधियाना की सीट जीतने के लिए एक बिका हुआ समझौता किया है। दिल्ली हारने के बाद आप सरकार घबराई हुई थी, उसको डर था कि उनका सुप्रीमो जेल न चला जाए।

डल्लेवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सामने पंजाब सरकार नतमस्तक हो गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसानों पर हमला नहीं किया बल्कि पूरे पंजाब की पीठ में छुरा घोंपा है। न तो इस सरकार को बेटियों, माताओं के सम्मान का पता है और न ही बुजर्गों के। डल्लेवाल ने कहा कि आंदोलन जारी है।
ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *