धान के रकबे में 36 लाख हेक्टेयर की वृद्धि, दलहन, गन्ना और मक्का के रकबे में भी वृद्धि लेकिन कपास में गिरावट

दलहन, गन्ना और मक्का

केंद्रीय कृषि विभाग ने 15 अगस्त, 2025 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत अब तक बोये गए कवरेज क्षेत्र की प्रगति जारी की है। जिसके मुताबिक धान का रकबा 36 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 398.59 लाख हेक्टेयर हो गया है। वहीं दलहन, गन्ना और मक्का के रकबे में वृद्धि हुई है लेकिन कपास की बुवाई में गिरावट आई है।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 15 अगस्त, 2025 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत अब तक कुल 1039.81 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ की बुवाई हुई है, जो बीते साल के मुकाबले 37.39 लाख हेक्टेयर अधिक है।

ये भी पढ़ें – किसानों के लिए टोल फ्री नंबर 18001801551 जारी, कॉल करें और खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान पाएं

15 अगस्त 2025 तक खरीफ फसलों का कवरेज क्षेत्र और बुवाई की प्रगति

क्र.सं फसलसामान्य क्षेत्रफल  (2019-20 से 2023-24)बोया गया क्षेत्र2024-25 की तुलना में वृद्धि(+)/कमी(-) 
2025 – 262024-25
1चावल403.09398.59362.9235.67
2दालें129.61109.52108.391.14
अरहर44.7142.2043.54-1.34
कुल्थी1.720.200.170.03
उड़द32.6420.8219.900.92
मूंग35.6933.7032.760.94
अन्य दालें5.153.463.320.14
मोठ9.709.148.700.45
3मोटे अनाज180.71182.34173.229.12
ज्वार15.0713.7413.96-0.22
बाजरा70.6965.6765.88-0.21
रागी11.525.896.30-0.41
मक्का78.9592.7982.979.82
अन्य छोटे मोटे अनाज4.484.254.120.13
4तिलहन194.63178.64185.38-6.74
मूंगफली45.1043.9846.07-2.09
तिल10.329.2210.12-0.89
सूरजमुखी1.290.610.68-0.07
सोयाबीन127.19119.82124.59-4.77
नाइजर बीज1.080.160.27-0.11
अरंडी के बीज9.654.793.581.21
अन्य तिलहन 0.060.07-0.01
5गन्ना52.5157.3155.681.64
6जूट और मेस्ता6.605.545.72-0.19
7कपास129.50107.87111.11-3.24
कुल1096.651039.811002.4137.39

ये देखें –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *