IAS देवेश चतुर्वेदी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाये गये देश के नये कृषि सचिव

वरिष्ठ आईएएस देवेश चतुर्वेदी को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 1989 बैच के यूपी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को भारत सरकार ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में कृषि सचिव नियुक्त किया है। देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनात हैं। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा 1989 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी देवेश चतुर्वेदी को भारत सरकार ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में कृषि सचिव नियुक्त किया है। वर्तमान में, वे उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
देवेश चतुर्वेदी ने पिथोरागढ़, देवरिया,लखनऊ, बुलंदशहर, कानपुर देहात, गोरखपुर और मुरादाबाद जैसे जिलों में जिलाधिकारी के रूप में कार्य किया है।उन्होंने प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, और कृषि विपणन, कृषि विदेशी व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के पदों पर भी कार्य किया है। 



ये भी पढ़ें -फेस्टिव सीजन से पहले चना दाल की क़ीमत में 10 फीसदी का उछाल, अभी आगे और बढ़ने का अनुमान

उनकी कृषि के विभिन्न विभागों में गहरी समझ और अनुभव को देखते हुए, भारत सरकार ने उन्हें इस महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया है।देवेश चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश में कृषि विकास और कृषि व्यापार को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी नियुक्ति से कृषि क्षेत्र में नई दिशा और सुधार की आशा है।

ये देखें –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *