सांगली (महाराष्ट्र)। गन्ना और केला ऐसी फसलें हैं, जिन्हें ज्यादा पानी वाली फसलें माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है गन्ने की फसल को बहुत ज्यादा पानी की जरुरत नहीं होती है। गन्ना विशेषज्ञ और महाराष्ट्र के गन्ना किसान डॉ. अंकुश चोरमुले बता रहे हैं कि कम पानी में गन्ने की खेती कैसे की जाए। ड्रिप इरिगेशन का गन्ने की खेती में कैसे बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है।
भारत में गन्ना 5 करोड़ किसान परिवारों की आमदनी का जरिया है। लाखों किसान सिर्फ गन्ने की खेती करते हैं, ऐसे में सही जानकारी कम लागत में आपकी आमदनी बढ़ा सकती है। गन्ना लंबी अवधि की फसल ऐसे में पानी का मैनेजमेंट बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। दरअसल महाराष्ट्र इस साल मॉनसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है, जिसके चलते गन्ना किसानों को चिंता है कि गर्मियों में वो कम पानी में फसल कैसे पैदा कहें। गन्ना विशेषज्ञ किसानों को इस वीडियो में उसी की जानकारी दे रहे हैं। पूरी जानकारी वीडियो में देखिए
डॉ. चोरमुले महाराष्ट्र के सांगली जिले में अपने होए आम्ही शेतकरी फाउंडेशन के तहत 24 दिसंबर को एक ट्रेनिंग का आयोजन भी कर रहे हैं, जिसमें मुख्य एजेंडा कम पानी में गन्ने की खेती है।
न्यूज पोटली पर गन्ने की खेती से जुड़े 20 से ज्यादा वीडियो हैं वो यहां देखिए
डॉ. अंकुश चोरमुले की गन्ना खेती पर वीडियो यहां देखिए