उत्तर भारत में heatwave का क़हर जारी, जानिए कहाँ तक पहुँचा मानसून

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्से में 10 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

भारत  इस समय अपने सबसे गर्म गर्मियों में से एक का अनुभव कर रहा है। ख़ासकर उत्तर भारत के राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से पारा सामान्य से ऊपर चढ़ा हुआ है। देश में लू और गर्मी ने लाखों लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं और लगातार राज्यों से गर्मी से संबंधित मौतों की सूचना मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, देश के करीब 40 फीसदी हिस्से में सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी संख्या में गर्मी और लू की चपेट में हैं। पिछले कुछ हफ्तों में राजस्थान में दो बार तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। और दिल्ली में लगातार 36 दिनों तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है।

IMD 
ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों और बिहार में heatwave  का अलर्ट जारी किया है।

वहीं दूसरी ओर IMD ने यह भी कहा कि अगले 3 दिनों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और असममेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है और उसके बाद अलगअलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

मानसून की बात करें तो भारतीय मौसम विभाग  ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरपश्चिम बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड में अगले 3-4 दिन में मॉनसून पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 24-48 घंटों में जारी पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों को लगातार पड़ रही गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा का रुख बदलने की संभावना है, जिससे अगले सात दिनों में प्रीमॉनसून की एक्टिविटी तेजी पकड़ेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 जून से शुरू होने वाले मॉनसून के बादलों के अगले 7 से 10 दिनों के भीतर उत्तरी मैदानों के कई हिस्सों को कवर करने की उम्मीद है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इन राज्यों में अच्छी बारिश होने वाली है, जो खेतीबाड़ी और पानी के लिए महत्वपूर्ण है।

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *