धान की सरकारी खरीद ने तोड़ा रिकॉर्ड, पंजाब-हरियाणा में सबसे ज्यादा आवक

पंजाब-हरियाणा में सबसे ज्यादा आवक

देशभर में धान की सरकारी खरीद इस बार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अक्टूबर के अंत तक भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने 119 लाख टन से ज़्यादा धान खरीदा, जो पिछले साल की तुलना में काफ़ी ज्यादा है।सबसे ज़्यादा खरीद पंजाब और हरियाणा में हुई है। पंजाब में 49% और हरियाणा में 22% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना ने भी अच्छी भागीदारी दी है।सरकार ने इस सीजन के लिए 463.49 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।

देशभर में इस वक्त धान की सरकारी खरीद जोरों पर है। अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में केंद्र सरकार की MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद में जबरदस्त तेजी आई है। भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने अब तक 70 लाख टन से ज़्यादा धान खरीद लिया है, जबकि पिछले साल इसी समय तक सिर्फ 60 लाख टन खरीदा गया था। अक्टूबर खत्म होते-होते यह आंकड़ा 119 लाख टन पार कर गया है, जो पिछले साल के 81.85 लाख टन से काफ़ी ज्यादा है।सरकारी सूत्रों के मुताबिक़, इस बार ज़्यादा खरीद का कारण पंजाब और हरियाणा में फसल की जल्दी कटाई और समय से पहले शुरू हुई खरीद है।

पंजाब-हरियाणा में सबसे तेज खरीद
धान खरीद का सीजन आमतौर पर अक्टूबर से शुरू होता है, लेकिन इस साल पंजाब और हरियाणा में जल्दी फसल आने के कारण केंद्र सरकार ने सितंबर के मध्य से ही खरीद की अनुमति दे दी थी।अब नतीजा यह है कि पंजाब ने 31 अक्टूबर तक 69.39 लाख टन धान खरीदा, जो पिछले साल के 46.62 लाख टन के मुकाबले 49% ज्यादा है।वहीं हरियाणा में भी खरीद 22% बढ़ी है। पिछले साल 31.06 लाख टन थी, इस बार 38.12 लाख टन हो गई।जबकि उत्तराखंड ने 2.89 लाख टन, उत्तर प्रदेश ने 61,701 टन और तेलंगाना ने 27,157 टन धान खरीदा है।

ये भी पढ़ें – यूपी: हाइब्रिड और मोटे धान दोनों पर सरकार ने दी छूट, 13 से 15 लाख किसानों को होगा सीधा फायदा

दक्षिणी राज्यों का भी अच्छा योगदान
तमिलनाडु में इस बार खरीद 1 सितंबर से ही शुरू हो गई थी और 7.51 लाख टन धान खरीदा जा चुका है, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज़्यादा है।

सरकार ने तय किया 463 लाख टन का लक्ष्य
केंद्र सरकार ने 2025-26 सीजन के लिए कुल 463.49 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।पिछले साल यह खरीद 545.22 लाख टन तक पहुंची थी, जिसमें पंजाब से 116.13 लाख टन और हरियाणा से 36.17 लाख टन धान आया था।

कब तक चलेगी खरीद?
हरियाणा में धान की खरीद 15 नवंबर तक और पंजाब में 30 नवंबर तक चलेगी। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि जल्दी कटाई की वजह से इस बार खरीद निर्धारित समय से पहले ही पूरी हो सकती है। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी यूपी और मध्य प्रदेश जैसे बड़े धान उत्पादक राज्यों में 1 नवंबर से खरीद शुरू हुई है ।

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *