सरकार ने पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात को मार्च 2026 तक बढ़ाया

शुल्क मुक्त आयात

भारत ने पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात की समय-सीमा को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दिया है। हाल ही में जारी एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि इस निर्णय से व्यापारियों को शुल्क-मुक्त आयात के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

डायरेक्टरोट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने एक नोटिफिकेशन में कहा, “पीली मटर का आयात… बिना एमआईपी कंडीशन और पोर्ट रेस्ट्रिक्शन से फ्री है, जो इंपोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत रजिस्ट्रेशन के अधीन है. यह उन सभी आयात खेपों के लिए तत्काल प्रभाव से लागू होगा, जहां ‘बिल ऑफ लैडिंग’ (जहाज पर निर्यात) 31 मार्च, 2026 को या उससे पहले जारी किया गया है.”

हालांकि, आयात तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन इंपोर्ट मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत रजिस्ट्रेशन के अधीन हैं, जहां ‘बिल ऑफ लैडिंग’ मार्च, 2026 को या उससे पहले जारी किया गया है. पिछले साल आयातित कुल 67 लाख टन दालों में पीली मटर का आयात 30 लाख टन रहा.

ये भी पढ़ें – फसलों के लिये नकली दवाई बनाने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनायेंगे, यूपी के मेरठ में किसानों से संवाद के बीच बोले चौहान

कब क्या हुआ?
दालों की कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत, सरकार शुक्रवार देर रात जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार, पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति तत्काल प्रभाव से 31 मार्च, 2026 तक बढ़ा दी है। इससे पहले, भारत सरकार ने पीली मटर के लिए मुफ्त आयात नीति को मार्च 2025 में तीन महीने के लिए बढ़ा दिया था, जो 31 मई 2025 को समाप्त होने वाली थी।
इससे पहले, पीली मटर के लिए शुल्क मुक्त आयात नीति 28 फरवरी, 2025 को समाप्त होने वाली थी।सरकार ने शुरू में दिसंबर 2023 में पीली मटर के शुल्क मुक्त आयात की अनुमति दी थी और बाद में इसे 28 फरवरी तक तीन बार बढ़ाया था।

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *