महाराष्ट्र के लातूर जिले में मॉनसून की विदाई के बाद भी मूसलाधार बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज बारिश से किसानों की सोयाबीन की फसलें खेतों में भीग गईं और कई जगह बह गईं। पहले से ही मौसम की मार झेल रहे किसानों के सामने अब नया संकट खड़ा हो गया है।
देश से दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की आधिकारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन कई राज्यों में बारिश अब भी अपना असर दिखा रही है। महाराष्ट्र के लातूर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, किसानों ने हाल ही में अपनी सोयाबीन की फसल की कटाई कर खेतों में ढेर लगाकर सुखाने के लिए रखा था। लेकिन अचानक आई तेज बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में रखे सोयाबीन के ढेर पूरी तरह भीग गए और कई जगह पानी में बह भी गए।
ये भी पढ़ें – रबी सीजन 2025-26 के लिए उर्वरकों पर सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी
किसानों का कहना है कि इस साल पहले ही मॉनसून के दौरान ज़्यादा बारिश से फसलें प्रभावित हुई थीं, और अब एक बार फिर मौसम की मार ने उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ कर रख दिया है।
देखिए वीडियो –
पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।