केले की फसल को पाले से बचाने के लिए करें ये चार काम

केला

भारत विश्व में केले का सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता है। केला एक महत्त्वपूर्ण कॉमर्शियल क्रॉप है। देश में बड़े पैमाने पर किसान इसकी खेती से जुड़े हैं। इस समय देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। किसी फसल के लिए ये ठंड अच्छी है तो किसी के लिये हानिकारक भी। जानकारों के मुताबिक़ केले की फसल के लिए भी इतनी ठंड सही नहीं है। देश के कई क्षेत्रों में केला किसानों का शीतलहर/पाला यानी Frost से काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में किसानों को क्या करना चाहिए जिससे उनकी फ़सल का नुकसान ना हो और फसल की ग्रोथ सही से हो।

न्यूज़ पोटली से बात कर Agronomist और Banana Expert राहुल भारम्बे ने केले की फसल को ठंड और पाले से बचाने के 4 महत्वपूर्ण टिप्स दिये हैं।

1. केले की फसल में सिंचाई
एक्सपर्ट बताते हैं कि ठंड के मौसम में केले की फसल को पाला से बचाने के लिए सिंचाई बहुत ज़रूरी है। इससे पाला लगने का ख़तरा कम या जाता है या नहीं रहता है।

Screenshot 2025 01 16 at 6.58.55 PM - News Potli



2. खेतों में करें धुआं
एक्सपर्ट बताते हैं कि अगर आपकी केले की फ़सल 6-7 महीने की हो चुकी है तो किसान को चाहिए कि सूरज ढलने के समय खेत में धुआँ करें। इससे क्या होगा कि धुआँ ला लेयर फसल को ढक लेगा जिससे फसल को पाला नहीं लगेगा।

Screenshot 2025 01 16 at 6.57.56 PM - News Potli


3. फसल के चारों ओर विंडब्रेक लगाना
एक्सपर्ट के मुताबिक़ खेत की सीमा या फसल के चारों तरफ़ विंडब्रेक लगाने से फसल नुकसान से बच जाता है। बताते हैं कि खेत के किनारे पर कुछ पौधों या घास (जैसे हाथी घास) की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि ठंडी हवा सीधे केले की फसल को नुकसान न करे। ये गर्मी के लू से भी फसल के बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Screenshot 2025 01 16 at 6.59.48 PM - News Potli


4. फर्टिलाइजर देने का सही समय

एक्सपर्ट बताते हैं कि किसान अक्सर ठंड के मौसम में केले की फसल को माइक्रोन्यूट्रिएंस और फर्टिलाइजर देना बंद कर देते हैं जो कि बहुत ग़लत है। किसान अपने फसल के ग्रोथ के हिसाब से माइक्रोन्यूट्रिएंस और फर्टिलाइजर का डोज़ ज़रूर दें।
उनका कहना है कि फसल का अच्छा उत्पादन लेने के लिए सभी कुछ करना बहुत ज़रूरी है सिर्फ़ एक काम करने से काम नहीं चलेगा।
इस वीडियो में उन्होंने माइक्रो न्यूट्रिएंट्स के नाम और मात्रा कितना डालना चाहिए बताया है। इसके अलावा कौन से खाद का प्रयोग करना है ये भी बताया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *