सोयाबीन के किसानों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने MSP पर सोयाबीन पर खरीद की तारीख को बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में 31 जनवरी तक सोयाबीन खरीदी जारी रहेगी। जबकि राजस्थान में 4 फरवरी तक MSP पर सोयाबीन की खरीद होगी। इसके साथ ही तेलंगाना में भी MSP पर सोयाबीन की खरीद की डेट को आगे बढ़ा दिया है। दरइअसल तीनों राज्यों ने MSP सोयाबीन पर खरीद की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की थी। जिसे केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इसकी जानकारी दी है। अब तक 13 लाख 68 हजार 660 मीट्रिक टन सोयाबीन खरीदी जा चुकी है।
कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी
MSP पर सोयाबीन की खरीद की तारीख को आगे बढ़ाने के साथ ही सरकार ने कई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर 700 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे। परियोजनाओं का मकसद मिट्टी के कटाव को रोकना, जल संरक्षण करना और भूजल स्तर को बढ़ाना है।

ये भी पढ़ें- Renewable Energy कैसे बदल सकती है खेती की दुनिया?
क्या बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ?
कृषि मंत्री ने बताया कि अब से हर सोमवार को कृषि के हालात की समीक्षा की जाएगी। इसमें फसलों की हालत, उनके ऊपर किसी बीमारी का असर तो नहीं पड़ा और फसलों को बचाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इन सब पर चर्चा की जाएगी। अगर किसी बीमारी के बारे में जानकारी मिलती है, तो तुरंत उस पर काम किया जाएगा। किसानों को सही दाम पर कीटनाशक और दवाइयां मिलें, इसका भी ख्याल रखा जाएगा।