हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में किसानों के लिए कई घोषणाएं की। सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार अब सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी। हरियाणा सरकार कुल 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी। सरकार पहले MSP पर 14 फसलों की खरीद करती थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने किसानों के 133 करोड़ रुपए का बकाया माफ़ करने की घोषणा की।
हरियाणा सरकार प्रदेश के किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) पर खरीदने की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर ख़रीदेगी।और कहा कि ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य होगा। इसके साथ ही मंत्री ने राज्य के किसानों का पिछले बकाया 133 करोड़ रुपए माफ करने की भी घोषणा की है।
हरियाणा, कुरूक्षेत्र में थानेसर विधानसभा की “म्हारा हरियाणा नॉन स्टॉप हरियाणा” रैली में मुख्यमंत्री ने ये सभी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान की हर फसल को सरकार अब MSP पर खरीदेगी। किसान चाहे कोई भी फसल उगाते हों उन्हें MSP का वास्तविक मूल्य मिलेगा। और उन्होंने कहा कि आज से हरियाणा सरकार देश की एकमात्र राज्य सरकार होगी जो किसान की प्रत्येक फसल को MSP पर खरीदेगी।
आपको बता दें कि वर्तमान में प्रदेश सरकार 14 फसलों की खरीद MSP पर कर रही है। लेकिन अब इसके अलावा दूसरी फसलों की ख़रीद भी की जाएगी। और कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में गांवों के विकास पर 23586 करोड रुपए की राशि खर्च कर एक नई दिशा दी है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठ और MSP को लेकर बहकाने की राजनीति अब किसानों के सामने है। देश भर में जहां भी कांग्रेस की सरकार हैं वहां सिर्फ वही दो फसलें MSP पर खरीदी जाती हैं जिनका पैसा FCI के माध्यम से केंद्र सरकार देती है। हरियाणा का हमारा किसान कांग्रेस के झूठ और बहकावे में आने वाला नहीं है।
ये भी पढ़ें -धान समेत दलहन, तिलहन और गन्ना की बुआई बढ़ी लेकिन कपास और जूट में गिरावट
1 हफ्ते में मिलेगी मुआवजा राशि
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रोहतक, नूहं, फतेहाबाद और सिरसा में 2023 से पहले आपदा में फसलों को हुए नुकसान की मुआवजा की लंबित 137 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान करने की घोषणा करते हुए कहा कि एक हफ्ते में यह राशि सम्बंधित किसानों के खाते में चली जाएगी।
मुख्यमंत्री ने और ये कहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसानों को नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए तीन स्टार वाली मोटर देश भर से कहीं से भी खरीदने की अनुमति होगी। वर्तमान में प्रदेश में तीन स्टार मोटर की केवल 10 कंपनियां रजिस्टर हैं। अब देश में तीन स्टार मोटर बनाने वाली सभी कंपनियां हरियाणा के पैनल पर आ जाएंगी और किसान अपनी सुविधा अनुसार किसी भी कंपनी से तीन स्टार मोटर खरीद सकेंगे। इससे 31 दिसंबर 2023 तक नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने पर ट्रांसफार्मर का खर्चा किसान से नहीं लिया जाएगा। ये ट्रांसफार्मर बिजली निगमों के जरिए अपने खर्चे पर बदले जाएंगे।
ये देखें –