सिंधु जल संधि

‘अब देश का पानी देश के काम आएगा..’ कृषि मंत्री चौहान ने सिंधु नदी के पानी का कृषि में उपयोग करने की बात कही

सिंधु जल संधि को स्थगित रखना भारतीय किसानों, खासकर उत्तरी राज्यों के किसानों के लिए फायदेमंद है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए नेहरू की आलोचना की और सिंधु जल का उपयोग कृषि के लिए करने की योजना का वादा किया।

पूरी र‍िपोर्ट
 2 लाख नई पैक्स और डेयरी रजिस्टर्ड की जाएंगी- अमित शाह

2029 तक देश की हर पंचायत में होगा PACS, अमित शाह बोले 22 विभिन्न प्रकार के व्यवसायों को पैक्स से जोड़ने का काम किया जाएगा

केंद्र सरकार ने 2029 तक देश की हर पंचायत में PACS की स्थापना का फैसला लिया है. इस फ़ैसले के अंतर्गत 2 लाख नई पैक्स और डेयरी रजिस्टर्ड की जाएंगी. केंद्र ने पंजीकृत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) को वित्तीय रूप से ‘बीमार’ होने से बचाने के लिए कदम उठाए हैं. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि पैक्स के परिसमापन की स्थिति में उनके तेजी से समाधान और उनके स्थान पर नए पैक्स के पंजीकरण के लिए जल्द ही एक नीति बनेगी.

पूरी र‍िपोर्ट
29 मई

29 मई से शुरू होगा ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान,देशभर के 65,000 से अधिक गाँवों में वैज्ञानिक किसानों से करेंगे सीधा संवाद

कृषि को विकसित बनाना और किसानों का जीवन बदलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसान के खेत तक आधुनिक तकनीक पहुंचे और उसे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा 29 मई से 12 जून, 2025 तक ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ प्रारंभ किया जा रहा है। यह अभियान ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ की भावना को जोड़ कर पीएम मोदी के “लैब टू लैंड” के संकल्प को पूर्ण करेगा।

पूरी र‍िपोर्ट
सॉइल मैप

सॉइल मैप वाला पहला राज्य बना महाराष्‍ट्र , कृषि मंत्री चौहान ने कहा 29 मई से 12 जून तक कृषि वैज्ञानिक करेंगे गांवों का दौरा

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्‍ट्र के नागपुर में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज हम महाराष्‍ट्र से ‘एक राष्‍ट्र, एक कृषि और एक टीम’ का ऐलान कर रहे हैं. आज यहां केंद्र सरकार है, राज्य सरकार है, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक और कृषि विभाग का पूरा अमला मौजूद है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, राज्य कृषि मंत्रालय, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), कृषि विज्ञान केंद्र और सभी कृषि संस्थान एक टीम की तरह मिलकर काम करें.

पूरी र‍िपोर्ट

जानिए धान की दो जीनोम संपादित किस्में कौन सी हैं? जो कम पानी, कम समय में अधिक उत्पादन देने में हैं सक्षम

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने धान की दो जीनोम संपादित किस्में ‘कमला (DRR-100)’ और ‘DST राइस-1’ विकसित की हैं। ये किस्में कम पानी कम लागत में अधिक उत्पादन देने में सक्षम हैं। जीनोम संपादित किस्में विकसित करने वाला भारत पहला देश बन गया है।आईसीएआर का दावा है कि इससे 30 प्रतिशत तक धान का उत्पादन बढ़ जाएगा और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को भी कम करने में मदद मिलेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
राजस्थान

बीटी कॉटन की ऐसे बुवाई करें किसान, राजस्थान के किसानों को कृषि अधिकारियों ने दी सलाह

राजस्थान के कई जिले में इन दिनों किसान खरीफ की मुख्य फसल बीटी कॉटन यानी कपास की बुवाई में जुटे हैं. इस बीच राजस्थान कृषि विभाग ने किसानों को बीटी कॉटन की बुवाई के लिए सलाह जारी की है. कृषि अधिकारियों ने किसानों से बीटी कपास की बुवाई से पहले उन्नत तकनीक अपनाने की अपील की है. राज्य सरकार ने बीटी कपास के संकर बीज-2 की 66 किस्मों को अनुमति दी है.

पूरी र‍िपोर्ट

बिहार में किसानों को कृषि सखियाँ सिखायेंगी प्राकृतिक खेती के गुर, 50 हजार किसानों को मिलेगा फायदा

बिहार सरकार राज्य में ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है. राज्य सरकार प्राकृतिक खेती को जमीनी स्तर पर सशक्त करने के लिए प्रत्येक क्लस्टर में 2 कृषि सखियां नियुक्त करेगी. इस तरह राज्य में कुल 800 कृषि सखियों का चयन होगा. इन्हें हर महीने 16 दिन काम करके गांव-गांव प्राकृतिक खेती के गुर सिखाने होंगे. इसके लिए इन्हें रोजाना 300 रुपये मानदेय और 200 रुपये यात्रा भत्ता दिया जाएगा.

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूं और हल्‍दी

प्राकृतिक तरीके से उगाये गये गेहूं और हल्‍दी की खरीदी कर रही है हिमाचल सरकार, जानिए क्या है रेट?

हिमाचल प्रदेश में प्राकृत‍िक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया जा रहा है. प्राकृत‍िक रूप से उगे गेहूं पर राज्‍य सरकार 60 रुपये प्रति किलो और कच्‍ची हल्‍दी पर 90 रुपये प्रति किलोग्राम का भाव दे रही है. अपनी उपज को इस रेट पर बेचने के लिए किसानों को रजिस्‍ट्रेशन कराना अनिवार्य है.

पूरी र‍िपोर्ट
पंजाब सरकार

पंजाब सरकार ने किसानों से की इस तकनीक से धान बोने की अपील, मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि

देशभर में अब खरीफ फसल की बुवाई की शुरुआत होने वाली है. किसान खरीफ की मुख्य फसल धान की बुवाई की तैयारी में जुट गये हैं. इसी बीच पंजाब सरकार ने धान की बुवाई को लेकर किसानों से अपील की है कि वे डीएसआर तकनीक से सीधी बुवाई करें. इससे ग्राउंडवाटर बचेगा और फसल की लागत भी कम होगी. आपको बता दें कि इस साल राज्‍य सरकार ने 5 लाख एकड़ में सीधी बुवाई का लक्ष्‍य रखा है. और इस तकनीक से बुवाई करने वाले किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की राशि देने की योजना भी बनायी है.

पूरी र‍िपोर्ट