नकली और जहरीले कीटनाशकों पर सरकार का कड़ा वार

नकली और जहरीले कीटनाशकों पर सरकार का कड़ा वार, जेल और भारी जुर्माने का प्रावधान

सरकार नकली और घटिया कीटनाशकों पर सख्त कानून लाने की तैयारी में है। नए कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2025 के तहत नियम तोड़ने वालों को जेल और भारी जुर्माने की सजा हो सकती है। इसका मकसद किसानों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक देना और पर्यावरण की रक्षा करना है।

पूरी र‍िपोर्ट
कपास उत्पादन अनुमान बढ़ा

कपास उत्पादन अनुमान बढ़ा, बाजार में सप्लाई मजबूत

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CAI) ने 2025–26 सीजन के लिए भारत का कपास उत्पादन अनुमान बढ़ाकर 317 लाख गांठ कर दिया है। महाराष्ट्र और तेलंगाना में बेहतर पैदावार से कुल सप्लाई मजबूत हुई है। वहीं घरेलू खपत और निर्यात में थोड़ी कमी के कारण सीजन के अंत में करीब 122.59 लाख गांठ कपास के सरप्लस का अनुमान है।

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूँ उत्पादन

ज्यादा रकबा और बेहतर मौसम से 120 मिलियन टन तक गेहूँ उत्पादन की उम्मीद

देश में इस साल गेहूं की फसल अच्छी हालत में है और ज्यादा रकबे में बुवाई होने से उत्पादन पिछले साल के 117.94 मिलियन टन के रिकॉर्ड को पार कर सकता है। समय पर बुवाई और अनुकूल मौसम के चलते गेहूं का उत्पादन 120 मिलियन टन तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
हाईकोर्ट

कृषि भूमि में बेटियों को समान अधिकार देने पर सरकार अपना रूख बताए : हाईकोर्ट

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने कृषि भूमि में बेटियों को समान उत्तराधिकार देने के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार से स्पष्ट रुख बताने को कहा है। कोर्ट ने यूपी राजस्व संहिता की कुछ धाराओं को महिला-विरोधी बताते हुए उनकी संवैधानिक वैधता पर सरकार से जवाब मांगा है। सरकार को हलफनामा दाखिल करने के लिए दो सप्ताह का अंतिम समय दिया गया है, अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

बंपर पैदावार, फिर भी यूपी के आलू किसान क्यों परेशान?

उत्तर प्रदेश में बंपर आलू उत्पादन के बावजूद किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। मंडियों में आलू 4–6 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है, जिससे लागत भी नहीं निकल पा रही। मांग कमजोर और आपूर्ति ज्यादा होने के कारण कई किसानों को प्रति एकड़ 20–30 हजार रुपये का घाटा हो रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
शहद से समृद्धि

शहद से समृद्धि: बिहार में शहद उत्पादन में 177% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी

बिहार में पिछले 10 साल में शहद उत्पादन 177% बढ़ा है। राज्य सरकार नई मधु नीति लाकर उत्पादन, प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग को मजबूत करेगी। 2024 में देश के कुल शहद उत्पादन में बिहार की हिस्सेदारी 12.30% रही। मधुमक्खी पालन योजना से किसानों, महिलाओं और युवाओं को कम लागत में रोजगार और अतिरिक्त आय मिल रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली को मंजूरी

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, कृषि विभाग में 694 पदों पर बहाली को मंजूरी

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी। कृषि विभाग में 694 और डेयरी–मत्स्य–पशु संसाधन विभाग में 200 पदों पर बहाली को हरी झंडी मिली। शिक्षा, पॉलिटेक्निक और पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के लिए बड़े बजट को मंजूरी दी गई। दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क, मुंबई में बिहार भवन, जेलों में सीसीटीवी और कई प्रशासनिक फैसलों के जरिए राज्य के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया।

पूरी र‍िपोर्ट
चना बुवाई बढ़ी

चना बुवाई बढ़ी, फिर भी बाजार में सख्ती क्यों?

चने की बुवाई इस साल बढ़ी है, लेकिन इसके बावजूद बाजार में कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। त्योहारों की बढ़ी मांग, पुराने चने का कम स्टॉक तथा आयात में कमी के कारण चने के दाम ₹225–300 प्रति क्विंटल तक बढ़े हैं। भाव MSP के करीब हैं और आने वाले दिनों में भी MSP के आसपास बने रहने की संभावना है।

पूरी र‍िपोर्ट
rabi crop

रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी, रकबा 2.8% बढ़ा

देश में रबी फसलों की बुआई लगभग पूरी हो चुकी है। 9 जनवरी तक रबी फसलों का कुल रकबा 644.29 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल से 2.8% अधिक है। गेहूं की बुआई पूरी हो चुकी है और मौसम अनुकूल होने से अच्छी पैदावार की उम्मीद है। दालों, तिलहनों, सरसों, मक्का और जौ के रकबे में बढ़ोतरी हुई है, जबकि रबी ज्वार के रकबे में कमी दर्ज की गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
भारत से चावल का निर्यात

19% बढ़ा चावल निर्यात, नॉन-बासमती और बासमती दोनों की बढ़ी विदेशों में मांग

भारत से चावल का निर्यात 19.4% बढ़कर 2.15 करोड़ टन हो गया है। निर्यात प्रतिबंध हटने और रिकॉर्ड उत्पादन के कारण भारतीय चावल अंतरराष्ट्रीय बाजार में सस्ता और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बना, जिससे थाईलैंड और वियतनाम जैसे देशों का निर्यात घटा और कई गरीब देशों को सस्ते दाम पर चावल मिला।

पूरी र‍िपोर्ट