बिर्होर जनजाति

बिर्होर जनजाति: भूले हुए वादों और अधूरी योजनाओं की गवाही

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया ज़िले में रहने वाली बिर्होर जनजाति आज भी ग़रीबी, कुपोषण और सरकारी उपेक्षा से जूझ रही है। योजनाओं और बजट के बावजूद न तो इन्हें सही घर मिले, न शिक्षा, न स्वास्थ्य सेवाएँ। महुलतानर गाँव की सरला शिकारी जैसी महिलाएँ टूटे घर और बीमार शरीर के साथ सिर्फ़ रस्सी बनाकर गुज़ारा करती हैं। बिर्होरों की कहानी ग़रीबी से बढ़कर व्यवस्थित उपेक्षा और भूले हुए वादों की सच्चाई को उजागर करती है।

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

जीनोम एडिटेड चावल पर राकेश टिकैत का विरोध, केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने जीनोम एडिटेड चावल का विरोध करते हुए कहा कि यह किसानों, उपभोक्ताओं और पर्यावरण के लिए खतरा है। उन्होंने सरकार से देसी किस्मों को बढ़ावा देने और तकनीक की जैव सुरक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

पूरी र‍िपोर्ट
मंडियों को किया जा रहा तैयार

किसानों की सहूलियत के लिए 5 दिन का विशेष अभियान, मंडियों को किया जा रहा तैयार

पंजाब सरकार ने हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित अनाज मंडियों को दुरुस्त करने के लिए 5 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है, ताकि धान खरीद सीजन (16 सितंबर से) में किसानों को परेशानी न हो। मंडियों की सफाई, मरम्मत और पानी निकासी का काम तेज़ी से चल रहा है। सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनकी फसल की समय पर खरीद और तुरंत भुगतान होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
पीएम मोदी

बिहार को पीएम मोदी की 36,000 करोड़ की सौगात, मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को लगभग 36,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना, 25,000 करोड़ की थर्मल पावर परियोजना, कोसी-मेची नदी जोड़ योजना, कई रेलवे परियोजनाएँ, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की शुरुआत, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर, और महिला समूहों को 500 करोड़ रुपये का फंड शामिल है।

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान बोले योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना ज़रूरी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रबी सम्मेलन में कहा कि सरकारी योजनाओं का पैसा सही किसानों तक पहुँचना चाहिए। उन्होंने उदाहरण दिया कि एक जिले में 700 किसानों की सूची में 150 से संपर्क नहीं हो सका और 158 को सब्सिडी नहीं मिली। नकली खाद-बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही किसानों को फसल बीमा से जोड़ने और बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेज़ मदद पहुँचाने का निर्देश दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
एथेनॉल से बची शुगर इंडस्ट्री

एथेनॉल से बची शुगर इंडस्ट्री, खेती में चाहिए नई तकनीक: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश की शुगर इंडस्ट्री सिर्फ एथेनॉल की वजह से बची हुई है और खेती में नई तकनीकों की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि विदर्भ और मराठवाड़ा में किसानों की आत्महत्याओं की मुख्य वजह पानी की कमी रही है। गडकरी ने कहा कि चीनी की अधिकता होने के बावजूद मिलें एथेनॉल उत्पादन से चल रही हैं।

पूरी र‍िपोर्ट

Reputable Casinos Not On GamStop – Discover COSMOBET’s Top Picks

The Highest-Rated Reputable Casino Not On GamStop – August 2025 The sites have been tested, players have given feedback and we can announce that GoldenBet Casino is the top-rated reputable non gamestop casino uk not on GamStop right now. With a wide range of games and a user-friendly interface, GoldenBet Casino stands out as a…

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार के कैमूर ज़िले के किसान रविशंकर सिंह को खेती विरासत में मिली। 80 एकड़ में खेती कर रहे बिहार के इस किसान ने एकीकृत मॉडल अपनाया। आज उनका सालना टर्नओवर करीब 1 करोड़ रुपये का है।

इंटीग्रेटेड फार्मिंग से कैसे एक करोड़ कमा रहा बिहार का किसान ?

बिहार के कैमूर ज़िले के किसान रविशंकर सिंह को खेती विरासत में मिली। 80 एकड़ में खेती कर रहे बिहार के इस किसान ने एकीकृत मॉडल को अपनाया। आज उनका सालना टर्नओवर करीब 1 करोड़ रुपये का है। गांव में रहकर खुशहाली और समृद्धि का सबसे सशक्त रास्ता अगर कोई है, तो वो है खेत,…

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ फसल

राजस्थान में भारी बारिश से खरीफ फसलों का उत्पादन घटने का खतरा

राजस्थान में खरीफ की बुवाई पिछले साल जैसी रही, लेकिन असमान बारिश से फसल उत्पादन घटने की आशंका है। भारी बारिश और सूखे के असर से चारे के दाम बढ़ गए हैं। बाजरा का रकबा स्थिर रहा, ग्वार घटा जबकि मूंग, कपास और धान बढ़े। सोयाबीन और मोठ में कमी आई है। किसान रबी सीजन से कुछ नुकसान की भरपाई की उम्मीद कर रहे हैं, हालांकि बुवाई देर से होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
FCO के दायरे में आए बायोस्टिमुलेंट्स

FCO के दायरे में आए बायोस्टिमुलेंट्स, 9,352 उत्पाद रद्द

भारत सरकार ने बायोस्टिमुलेंट्स को फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर, 1985 के तहत ला दिया है। अब सिर्फ 146 उत्पादों को मंजूरी मिली है, जबकि 9,352 का पंजीकरण रद्द कर दिया गया है। पहले बाजार में 30,000 से ज्यादा नकली या बिना जांच वाले उत्पाद बिकते थे। इस कानून से किसानों को अब प्रमाणिक और असरदार उत्पाद मिलेंगे और कंपनियों को गुणवत्ता सुधारनी होगी। इससे नकली उत्पादों पर रोक लगेगी और खेती अधिक सुरक्षित व लाभकारी बनेगी।

पूरी र‍िपोर्ट