किसान आत्महत्याओं के बीच संयुक्त किसान मोर्चा विदर्भ के दौरे पर हैं।

महाराष्ट्र: संयुक्त किसान मोर्चा की 17 मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

महाराष्ट्र में किसानों बढ़ रही आत्महत्याओं के बीच संयुक्त किसान मोर्चा विदर्भ पहुंचा। किसान मोर्चा के इस दौरे का मकसद केंद्र तक इस मुद्दे को पहुंचाना है। इस यात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी के सेवाग्राम से शुरू हुई। किसान ने नेता राकेश टिकैत की अगुवाई में पंजाब, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना और महाराष्ट्र के 23…

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि: मंत्री गुलाबराव पाटिल ने दिया मुआवजे का आश्वासन, मृतक परिवार को 4 लाख की सहायता

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि और बाढ़ से लगभग 30 जिले प्रभावित हुए हैं, जिसमें करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हुईं। राज्य के जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री गुलाबराव पाटिल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर किसानों को अधिकतम मुआवजा और राहत राशि का आश्वासन दिया। इसी दौरान बाढ़ में डूबकर जान गंवाने वाले काकोड़ा निवासी किरण सावले के परिवार को 4 लाख रुपये का चेक भी दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
भीलवाड़ा में किसानों का आंदोलन

भीलवाड़ा में किसानों का आंदोलन, समय पर और पारदर्शी फसल मुआवजे की मांग

भीलवाड़ा में कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने “फसल मुआवजा जन अधिकार आंदोलन” शुरू किया। किसानों की शिकायत है कि मुआवजा कम और देर से मिलता है, गिरदावरी में गड़बड़ियाँ हैं। वे मांग कर रहे हैं कि मुआवजा पारदर्शी तरीके से, DBT के ज़रिए और समय पर मिले।

पूरी र‍िपोर्ट
पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

पराली जलाने पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और किसानों की अपील

सुप्रीम कोर्ट ने पराली जलाने पर किसानों की गिरफ्तारी की बात कही, जिस पर किसान नेताओं ने विरोध जताया। उनका कहना है कि असली प्रदूषण फैक्ट्रियों और गाड़ियों से होता है। उन्होंने मांग की कि पराली प्रबंधन की मशीनें छोटे किसानों को मुफ्त और बड़े किसानों को सब्सिडी पर दी जाएं। साथ ही, किसानों ने कोर्ट से 100 रुपये प्रति हेक्टेयर इंसेंटिव दिलाने की अपील की।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी

1 अक्टूबर से यूपी में मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद, MSP में बड़ा इजाफा

उत्तर प्रदेश सरकार 1 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2025 तक मक्का, बाजरा और ज्वार की सरकारी खरीद करेगी। किसानों के लिए MSP बढ़ा दिया गया है—मक्का ₹2400, बाजरा ₹2775, ज्वार (हाइब्रिड) ₹3699 और ज्वार (मालवांडी) ₹3749 प्रति क्विंटल। खरीद केवल पंजीकृत किसानों से होगी, जिसके लिए fcs.up.gov.in या UP Kisan Mitra एप पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने, श्रीअन्न को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
किसानों की आत्महत्या के आंकड़े चिंताजनक

कर्ज, मौसम और बाजार की मार से टूट रहे किसान, किसानों की आत्महत्या के आंकड़े चिंताजनक

महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जनवरी से सितंबर 2025 के बीच यह संख्या 1,700 से ऊपर पहुंचने का अनुमान है। अकेले मराठवाड़ा में 520 और सिर्फ बीड जिले में 120 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की। सरकार के मुताबिक 1,546 किसानों की आत्महत्या के मामलों में 517 परिवारों को मुआवजा मंजूर हुआ है, जबकि कई मामले जांच में हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
जय सिंह से जानिए आलू की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला

बीज से लेकर सिंचाई तक, जय सिंह से जानिए आलू की खेती में मुनाफे का फॉर्मूला

बहराइच के प्रगतिशील किसान जय सिंह ने 40 साल के अनुभव से आलू की खेती को मुनाफे का मॉडल बना दिया है। वह खेत की सही तैयारी, रोग-मुक्त बीज, तय समय पर बुवाई और नियंत्रित सिंचाई से पैदावार दोगुनी कर लेते हैं। उनका मानना है कि तकनीक और समय का ध्यान रखकर आलू की खेती हमेशा फायदेमंद साबित होती है।

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूं स्टॉक

रिकॉर्ड चावल भंडार, गेहूं स्टॉक चार साल के उच्चतम स्तर पर

भारत के गोदामों में चावल और गेहूं का भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया है। चावल का स्टॉक 48.2 मिलियन टन और गेहूं का 33.3 मिलियन टन है, जिससे निर्यात बढ़ेगा और त्योहारों के समय दाम काबू में रहेंगे। हालांकि नई फसल आने से भंडारण की चुनौती भी खड़ी हो सकती है।

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही

महाराष्ट्र में बाढ़ और अतिवृष्टि से तबाही, करीब 18 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद

महाराष्ट्र में अतिवृष्टि और बाढ़ से 30 जिले प्रभावित हुए हैं, जहां करीब 18 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन, कपास, मक्का, दलहन और मूंगफली जैसी फसलें बर्बाद हो गईं। सबसे ज्यादा नुकसान जलगांव और मराठवाड़ा में हुआ है। राज्य सरकार ने किसानों को मुआवजा और राहत राशि जल्द देने का आश्वासन दिया है, जबकि IMD ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूरी र‍िपोर्ट
एग्रोमेट ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

भारी बारिश से फसलों पर संकट, एग्रोमेट ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, जिससे धान, दलहन, सोयाबीन और सब्जियों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग और एग्रोमेट ने किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और कटाई की गई फसलें सुरक्षित रखने की सलाह दी है। पशुपालकों को पशुओं को शेड में रखने और चारा सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट