अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक

अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ कृषि मंत्री की अहम बैठक, किसानों की आय और टिकाऊ खेती पर हुई चर्चा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में FAO, वर्ल्ड बैंक, IFAD समेत कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में किसानों की आय बढ़ाने, टिकाऊ खेती, तकनीक और बाजार तक पहुंच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि भारत अब खाद्य सुरक्षा के बाद पोषण सुरक्षा और सतत कृषि पर ध्यान दे रहा है और वैश्विक सहयोग को और मजबूत किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
यूपी के गांवों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र

यूपी के गांवों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, पंचायत सहायक करेंगे इन केंद्रों का संचालन

उत्तर प्रदेश सरकार 1,000 ग्राम पंचायतों में आधार सेवा केंद्र खोलने जा रही है। इससे ग्रामीणों को आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। केंद्रों का संचालन पंचायत सहायक करेंगे, जिससे स्थानीय रोजगार भी बढ़ेगा। सफल पायलट के बाद योजना पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी।

पूरी र‍िपोर्ट
बिस्मिल

‘बिस्मिल’ गन्ना किस्म को मिली पांच राज्यों में खेती की मंजूरी

शाहजहाँपुर स्थित उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद ने ‘बिस्मिल’ नाम की नई उच्च उपज वाली गन्ना किस्म (को.शा. 17231) विकसित की है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब यह किस्म उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान में भी बोई जा सकेगी। यह वैरायटी रेड रॉट बीमारी के प्रति प्रतिरोधी है। इससे ज़्यादा पैदावार और बेहतर शुगर कंटेंट मिलता है, जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है।

पूरी र‍िपोर्ट
आम आदमी के वैज्ञानिक

“आम आदमी के वैज्ञानिक” माधव गाडगिल का निधन, भारत ने खोया एक महान पर्यावरण वैज्ञानिक

“आम आदमी के वैज्ञानिक” कहे जाने वाले प्रख्यात पर्यावरणविद् और पद्म पुरस्कार से सम्मानित माधव गाडगिल का 7 जनवरी 2026 को पुणे में 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने भारत में पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता और पश्चिमी घाटों के संरक्षण में ऐतिहासिक योगदान दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
Seeds Bill 2025

बजट सत्र 2026 में Seeds Bill 2025 लाने की तैयारी, किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट

सरकार फरवरी में बजट सत्र के पहले चरण में Seeds Bill 2025 संसद में पेश करने की तैयारी कर रही है। यह बिल 1966 के पुराने कानून की जगह लेगा और बीजों की गुणवत्ता, पंजीकरण और निगरानी को मजबूत करेगा, जबकि किसानों को अपना बीज बचाने और बांटने की छूट बनी रहेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड

उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड, पहाड़ी इलाकों में पाला और बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5–7 दिनों तक उत्तर और मध्य भारत में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। कई राज्यों में कोल्ड वेव, पाला और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं दक्षिण भारत में 8 से 11 जनवरी के बीच तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
CarbonKrishi

Auri Grow India ने लॉन्च किया CarbonKrishi, जानें ये है क्या?

Auri Grow India ने CarbonKrishi लॉन्च किया है, एक AI आधारित कार्बन क्रेडिट प्लेटफ़ॉर्म। इसका मकसद किसानों को टिकाऊ खेती के तरीकों से एक्स्ट्रा इनकम देना और कंपनी के लिए रेवेन्यू के नए मौके बनाना है।प्लेटफ़ॉर्म में AI, सैटेलाइट इमेजरी और डेटा एनालिटिक्स का इस्तेमाल होगा और सालाना ₹16–50 करोड़ के कार्बन क्रेडिट उत्पन्न होने का अनुमान है।

पूरी र‍िपोर्ट
महापंचायत का आयोजन आज

हनुमानगढ़ में इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर तनाव, महापंचायत का आयोजन आज

हनुमानगढ़ में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसान आज 7 जनवरी को महापंचायत के लिए जुट रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट बंद और कुछ जगहों पर लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी है। किसान पर्यावरण और जमीन को नुकसान मान रहे हैं, जबकि प्रशासन रोजगार और विकास का दावा कर रहा है।

पूरी र‍िपोर्ट
हिमाचल

हिमाचल में Farmer ID अनिवार्य, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी किसानों और बागवानों के लिए Farmer ID बनवाना अनिवार्य कर दिया है। इसका उद्देश्य किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे, सही और समय पर पहुँचाना है। Farmer ID से फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी और योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। यह व्यवस्था AgriStack योजना के तहत लागू की जा रही है, जिससे किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा।

पूरी र‍िपोर्ट
IMD Alert

IMD Alert: उत्तर में कड़ाके की ठंड, दक्षिण में भारी बारिश

भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम चुनौतीपूर्ण बना रहेगा। उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिखेगा, जबकि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है और दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूरी र‍िपोर्ट