पंजाब सरकार

पंजाब में समय से 20 दिन पहले धान की बुआई के फैसले पर कृषि वैज्ञानिकों ने जताई चिंता, मान सरकार को लिखा पत्र

देशभर में गेहूं और दूसरी रबी फसलों की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। अब किसान धान की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं. इसी बीच पंजाब सरकार धान की बुआई निर्धारित समय से 20 दिन पहले करने की अपनी योजना पर आगे बढ़ रही है, जिससे कृषि वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है. वहीं, राज्य में भूजल की स्थिति पर नए रिपोर्ट से पता चला है कि पंजाब के सभी जिलों में भूजल स्तर में गिरावट आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 59.17 प्रतिशत क्षेत्र में जल स्तर में 0-2 मीटर की गिरावट देखी गई है, 0.08 प्रतिशत क्षेत्र में 2-4 मीटर की गिरावट देखी गई है और 1 प्रतिशत से कम क्षेत्र में 4 मीटर से अधिक की गिरावट देखी गई है.

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

भारत में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ाने सहित प्रोसेसिंग के क्षेत्र में ब्राजील के साथ मिलकर काम करेंगे – कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों की 15वीं बैठक के लिए इन दिनों ब्राजील प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने ब्राजील में सोयाबीन उत्पादन प्लांट और टमाटर के खेतों सहित कुछ अन्य संस्थानों का दौरा किया। शिवराज सिंह ने ब्राजील में, खेती में अपनाई जा रही मैकेनाइजेशन और इरिगेशन की अत्याधुनिक पद्धतियों का अवलोकन किया।

पूरी र‍िपोर्ट

कृषि मंत्री ने सीतामढ़ी में बीज प्रसंस्करण इकाई और गोदाम का किया उद्घाटन, किसान कल्याण संवाद की भी शुरुआत की

कृषि मंत्री ने सीतामढ़ी में बीज प्रसंस्करण इकाई और गोदाम का किया उद्घाटन, किसान कल्याण संवाद की भी शुरुआत की
बिहार के उप-मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किसान कल्याण संवाद कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है. 16 अप्रैल को उन्होंने सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम से इस संवाद कार्यक्रम की शुरुआत की, जहां किसानों ने कृषि में आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. वहीं, कृषि मंत्री ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिया.

पूरी र‍िपोर्ट

भारत का गेहूं भंडार 57% बढ़कर पिछले तीन वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

भारत के गेहूँ भंडार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सरकारी गोदामों में अब गेहूँ का भंडार तीन साल के उच्चतम स्तर पर है। इससे घरेलू आपूर्ति के बारे में चिंताएँ कम हो गई हैं। अधिक भंडार से कीमतों में वृद्धि को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। भारतीय खाद्य निगम का लक्ष्य 2025 में 31 मिलियन टन गेहूँ खरीदना है। चावल का भंडार भी अधिक है, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलने की संभावना है।

पूरी र‍िपोर्ट

ब्राज़ील की कृषि तकनीक देख खुश हुए कृषि मंत्री, कहा इस दिशा में हम भी काम करेंगे

BRICS की बैठक के लिए ब्राज़ील दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री ने ब्राजील में टमाटर के खेत में सिंचाई की व्यवस्था देखी। उन्होंने बताया कि यहां कम पानी में ज्यादा सिंचाई की व्यवस्था की गई है। ये सारा System Controlled है, जिससे पौधे को जितनी जरूरत है, उतना पानी दिया जाता है। कृषि मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यहां टमाटर और मक्के की खेती देखने का मौका मिला। यहां सारा सिस्टम Mechanized है। भारत में उत्पादन बढ़ाने के लिए इन तकनीकों का कैसे उपयोग कैसे कर सकते हैं, इस दिशा में हम कार्य करेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट

Gratis Bonus Utan Omsättningskrav: En Guide till Bästa Casinon

Lämna en kommentar Vi använder oss av cookies för att kunna ge dig bästa möjliga upplevelse på vår sida. När du besöker casino sidor med swish, är det viktigt att förstå hur dessa cookies fungerar. De hjälper oss att förbättra din upplevelse genom att anpassa innehållet och annonserna efter dina intressen. Genom att fortsätta använda…

पूरी र‍िपोर्ट
किसानों

मध्य प्रदेश में ‘कृषक कल्याण मिशन’ को मंजूरी, 2024 में 27,050 करोड़ रुपए का कृषि बजट

मध्‍य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों की कमाई बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके लिए सरकार कृषि क्षेत्र में एक नई पहल शुरू की है. मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 15 अप्रैल को “कृषक कल्याण मिशन” के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इस मिशन का उद्देश्य किसानों की कल्याणकारी योजनाओं को एक छतरी के नीचे लाना है. मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कृषक कल्याण मिशन (केकेएम) को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई. साथ ही सरकार ने राज्‍य में कृषि उत्‍पादकता, फसल उत्‍पादन और कृषि‍ बजट में हुई वृद्धि को लेकर आंकड़े भी जारी की है.

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार

केले की खेती के लिए बिहार सरकार दे रही 45000 रुपये तक की सब्सिडी, यहां करें आवेदन

किसानों को खेती से अच्छी आय मिले इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार की ओर से हमेशा प्रयास किया जाता है. किसानों के लिए सरकार की ओर से आए दिन कई नई-नई योजनाएं चलाई जाती हैं, जिससे किसानों की आय में सुधार हो सके. इसी कड़ी में बिहार सरकार किसानों के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत केला की खेती के लिए योजना चला रही है. ऐसे में फलों की खेती करने वाले किसान इस योजना का लाभ उठाकर केले की खेती कर सकते हैं. इसके लिए सरकार किसानों को 75 फीसदी की बंपर सब्सिडी दे रही है.

पूरी र‍िपोर्ट
बारिश

इस साल जमकर होगी बारिश, आईएमडी ने 105 प्रतिशत बारिश का लगाया अनुमान

देश में मानसून की बारिश का एक और अच्छा वर्ष होने के लिए तैयार है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आगामी जून-सितंबर मानसून सीजन में सामान्य से 100 प्रतिशत से अधिक वर्षा का अनुमान लगाया है।मौसम के लिए अपने पहले दीर्घकालिक पूर्वानुमान में आईएमडी ने कहा कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में अल नीनो दक्षिणी दोलन (ईएनएसओ), हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) और उत्तरी ध्रुव के आसपास बर्फ-आवरण सहित भारतीय मानसून के सभी मुख्य चालक अनुकूल हैं।

पूरी र‍िपोर्ट