डेयरी बिज़नस

‘पशु किसान क्रेडिट कार्ड’ से पशुपालकों को कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?

केंद्र सरकार ने देश में पशुपालन करने वाले किसानों के लिए ‘पशु किसान क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया है. इसके ज़रिए पशुपालन करने वाले किसान बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं. इस कार्ड की मदद से गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी के साथ-साथ मछली पालन के लिए भी किसान आर्थिक मदद ले सकते हैं. पहले इस कार्ड पर 3 लाख का लोन मिलता था, लेकिन उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. इस कार्ड पर 1.6 लाख रुपये के लोन के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती है.

पूरी र‍िपोर्ट
फॉल आर्मी वर्म

Maize crop: किसान मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से ऐसे बचाएं, बिहार कृषि विभाग की मानें सलाह

Maize crop: मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से बहुत ख़तरा रहता है. एक बार फसल में लग जाने के बाद यह कीट फसल को बर्बाद कर देता है. यह कीट अपने लार्वा से प्रजनन कर पत्तों से लेकर फलन तक सब बर्बाद कर देता और पौधा को पूरी तरह जालीदार बना देता है. जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है. और किसानों को काफ़ी नुक़सान होता है. इस कीट से फसल के बचाव के लिए बिहार कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दिए हैं. इसे अपनाकर किसान अपनी फसल को बचा सकते हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
खजूर

अब उत्तर प्रदेश में भी होगी खजूर की खेती, मिर्जापुर में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में खजूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना बना रही है. इसके तहत राज्य सरकार मिर्जापुर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी. सरकार के इस फ़ैसले से राज्य के किसानों को आर्थिक लाभ तो मिलेगा ही इसके साथ ही यूपी खजूर उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर भी बनेगा.

पूरी र‍िपोर्ट
pm dhan dhanya yojana

क्या है ‘पीएम धन धान्य’ योजना? 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने किसानों, महिलाओं और मिडिल क्लास लोगों का बजट में खासा ध्यान रखा. उन्होंने बजट में किसानों के लिए सबसे पहली घोषणा ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के बारे में की. वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकारों की मदद से देशभर के उन 100 जिलों में उत्पादन बढ़ाने पर फोकस होगी जहां उत्पादकता कम है.

पूरी र‍िपोर्ट
SUGAR

चीनी उत्पादन 15% घटकर लगभग 27-27.2 मिलियन टन होने का अनुमान

गन्ने में जल्दी फूल आने और प्रमुख राज्यों में कम पैदावार के कारण 2024-25 सीज़न के लिए भारत का चीनी उत्पादन 15% घटकर लगभग 27-27.2 मिलियन टन होने का अनुमान है. मौसम में बदलाव और फसल संक्रमण के कारण हुई इस गिरावट से स्टॉक और बिक्री दर पर असर पड़ने की उम्मीद है.

पूरी र‍िपोर्ट
KCC

Budget 2025: Kisan Credit Card की लिमिट बढ़ाकर ₹5 लाख की गई

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट पेश कर रही हैं. यह वित्त मंत्री सीतारमण का लगातार आठवां बजट है. वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. बजट में किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) की लिमिट 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की गई .

पूरी र‍िपोर्ट
वी.के. शुक्ल

यूपी के गन्ना किसानों के लिए ज़रूरी खबर…3 फरवरी से शुरू होगी गन्ने की मिनी सीड किट की आनलाइन बुकिंग

शाहजहाँपुर। भारत में गन्ने की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। यह एक नकदी फसल है. इसलिए किसान भी इसकी खेती में रुचि लेते हैं. गन्ना की बसंतकालीन गन्ना बुवाई को लेकर उ.प्र. गन्ना शोध परिषद के निदेशक वी.के. शुक्ल ने एक मीडिया से बात की. उन्होंने किसानों के लिए कहा है कि किसान नये गन्ना किस्मों का इस्तेमाल करें और अनुपयुक्त एवं रोगग्रस्त गन्ना किस्मों की बुवाई न करें.
शुक्ल ने कहा है कि इस वर्ष बसंतकालीन गन्ना बुवाई में नवीन गन्ना किस्म को.शा. 18231 एवं को.लख. 16202 की क्रमशः 4.90 लाख एवं 3.50 लाख बड वितरण हेतु उपलब्ध हो रही है अतः सीड की उपलब्ध मात्रा को देखते हुए अधिकतम किसानों तक इसे पहुँचाने के लिए मिनी सीड किट आनलाइन माध्यम से बुकिंग करने वाले किसानों को वितरित किया जायेगा.

पूरी र‍िपोर्ट
PULSES

2024 के दौरान दालों का इम्पोर्ट दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन पहुँचा

भारत में दाल की खेती प्रमुखता से की जाती है. दालें हमारे आहार का अहम हिस्सा हैं इसलिए बाज़ार में मांग हमेशा बनी रहती है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक़ भारत विश्व में दलहन का सबसे बड़ा उत्पादक (वैश्विक उत्पादन का 25%), उपभोक्ता (विश्व खपत का 27%) और आयातक (14%) है. खबर है कि भारत का दाल आयात कैलेंडर वर्ष 2024 के दौरान लगभग दोगुना होकर रिकॉर्ड 66.33 लाख टन हो गया है. यह आयात शुल्क मुक्त करने के सरकार के कदम के बाद हुआ है, ताकि आपूर्ति को बढ़ावा दिया जा सके और वर्ष के दौरान घरेलू उत्पादन में कमी के कारण कीमतों को नियंत्रित रखा जा सके.

पूरी र‍िपोर्ट
खेती किसानी

कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत 1000 कस्टम हायरिंग सेंटर बनायेगी मध्य प्रदेश सरकार

मध्य प्रदेश सरकार राज्य के किसानों को खेती-किसानी को और आसान बनाने और लागत को कम करने के लिए एक योजना शुरू की है. राज्य सरकार ‘कृषि यंत्रीकरण प्रोत्साहन योजना’ के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर बनाने की घोषणा की है. राज्य में जो किसान इसके लिए इच्छुक हैं, राज्य सरकार उन्हें 8 लाख रुपये तक की सहायता देगी.

पूरी र‍िपोर्ट
sugarcane

गन्ने की पैदावार बढ़ाने में कारगर है गन्ने की खेती की 4 इन 1 टेक्नोलॉजी

भारत में बड़े पैमाने पर गन्ने की खेती की जाती है. लेकिन ज्यादातर किसानों की प्रति एकड़ उपज काफी कम है. गन्ना कमाई वाली ठोस फसल है लेकिन जरुरी है कि अच्छी पैदावार मिले. ऐसे में किसानों को ये जानना ज़रूरी है कि बेहतर उपज के लिए क्या करना चाहिए.

पूरी र‍िपोर्ट