आपने कभी सोचा है की एक ही बटन से खेती में मनचाहा काम हो जाए। क्या एक बटन से सिंचाई और फर्टिलाइजर दोनों दिए जा सकते हैं? जवाब है हां। “माइक्रो इरिगेशन की ABCD” के तीसरे एपिसोड में आपका स्वागत है।
नई मशीनों और उपकरणों ने खेती किसानी के कई कामों को इतना आसान बना दिया है कि किसान स्मार्ट तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी मेहनत और लागत बचा रहे हैं साथ ही अच्छा उत्पादन भी ले रहे हैं। खेती की दुनिया बदल गयी है, बाकी सभी क्षेत्रों की तरह खेती में भी कई नई तकनीक आ गयी हैं। ऐसी ही एक तकनीक है ऑटोमेशन जो कि AI यानि आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। आज के इस वीडियो में आप जान पाएंगे Farming की एडवांस तकनीकि Automatic Drip System, यानि Automation कैसे काम करता है। जिसके जरिए खाद और सिंचाई दोनों को एक बटन से संचालित किया जा सकता है। एक जगह बैठकर, एक बटन दबाकर पूरे महीने की सिंचाई और खाद का शेड्यूल तय किया जा सकता है। इस वीडियो में इगिरेशन एक्सपर्ट अनिल कुमार ऑटोमेशन की बारीकियां समझा रहे हैं। ऑटोमेशन के जरिए ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर, रेन गन, फॉगर आदि को कंट्रोल किया जा सकता है।
माइको इरिगेशन का पार्ट-2 फव्वारा सिंचाई विधि के बारे में जानकारी दी गई है। अगर अपने कम पानी में बेहतर उत्पादन लेना चाहते हैं, अगर आप को स्प्रिंकलर सिस्टम की पूरी जानकारी चाहिए तो नीचे दिया गया वीडियो देखिए।