Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है। Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

महाराष्ट्र

अब महाराष्ट्र में होगी Silkworm की खेती, अगले पांच साल में 10 हजार किसानों को इससे जोड़ने का लक्ष्य

पिछले कई सालों से महाराष्ट्र के किसान जलवायु परिवर्तन और खेती पर इसके बुरे असर से परेशान हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार किसानों के लिए कमाई का नया विकल्प लेकर आई है। राज्य की मौजूदा सरकार राज्य में रेशम उत्पादन को बढ़ावा देगी। इससे किसानों को आय का जरिया मिलेगा और राज्य में रेशम उत्पादन बढ़ेगा। फिलहाल सरकार ने 10,000 किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पांच वर्षीय रेशम उत्पादन विकास योजना शुरू की है। इसमें महिलाओं और आदिवासी समुदायों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

पूरी र‍िपोर्ट
हरियाणा सरकार

हरियाणा में मूंग की खेती बढ़ाने के प्रयास, राज्य सरकार दे रही बीज पर 75% की सब्सिडी

हरियाणा सरकार राज्य में मूंग की खेती का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए वह किसानों को आर्थिक मदद देकर प्रोत्साहित कर रही है। राज्य सरकार ग्रीष्मकालीन मूंग के बीज पर किसानों को 75 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है। इस योजना के तहत सरकार हरियाणा बीज विकास निगम के राज्य भर में स्थित 75 बिक्री केंद्रों पर एमएच-421 किस्म का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराएगी।

पूरी र‍िपोर्ट
कपास की खेती

15 अप्रैल से मई तक कपास की बुवाई करें किसान, इन बातों का भी रखें ध्यान

यह खबर कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए है। किसी भी फसल के अच्छे उत्पादन के लिए बुवाई का समय भी एक महत्वपूर्ण कारक माना जाता है। ऐसे में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कपास अनुभाग के वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया है कि कपास की बुवाई के लिए सबसे अच्छा समय 15 अप्रैल से मई तक है। वैज्ञानिकों ने किसानों को अपनी खेती की मिट्टी की जांच करवाने की सलाह दी है। किसानों से कहा गया है कि वे मिट्टी जांच रिपोर्ट के अनुसार ही खेत में कोई भी खाद डालें।

पूरी र‍िपोर्ट
राजस्थान

राजस्थान में संरक्षित खेती को बढ़ावा, ग्रीन हाउस में खेती के लिए किसान ले सकेंगे 70 प्रतिशत तक सब्सिडी

बदलते मौसम और कृषि पर इसके प्रभाव को देखते हुए राजस्थान सरकार राज्य में संरक्षित खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके तहत राज्य के किसानों को ग्रीन हाउस पर सब्सिडी दी जा रही है। किसान सरकार से आर्थिक मदद लेकर ग्रीनहाउस बनाकर प्रतिकूल मौसम में भी साल भर फल, फूल और सब्जियां उगा सकते…

पूरी र‍िपोर्ट

उत्तर भारत में बढ़ते तापमान के बीच पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों और पशुपालकों के लिए जारी की एडवाइजरी

दिन प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है, खासकर उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल की शुरुआत में ये हाल है तो मई-जून में क्या होगा? मौसम विभाग भी हर दिन हीट वेव अलर्ट जारी कर रहा है। इस गर्मी से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी से फसलों और जानवरों को काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में किसानों और पशुपालकों के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने एडवाइजरी जारी की है।

पूरी र‍िपोर्ट

पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, उज्ज्वला योजना के तहत 550 रुपए में मिलेगा एक सिलेंडर

आज, मंगलवार से देश में रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय की तरफ से सोमवार (सात अप्रैल) को यह जानकारी दी गई। 8 अप्रैल से उज्ज्वला योजना के तहत 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 500 रुपये से बढ़ा कर 550 रुपये और गैर-उज्ज्वला कनेक्शन के तहत गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये से बढ़ा कर 853 रुपये होगी। इसके साथ ही सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी भी कर दी है। लेकिन इससे इनकी खुदरा कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी क्योंकि तेल कंपनियों ने इसका समायोजन अपनी लागत में करने का फैसला किया है।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

रसायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: कृषि मंत्री

‘आज रसायनिक खाद, केमिकल के कारण केवल इंसान का ही स्वास्थ्य खराब नहीं हो रहा है, बल्कि धरती का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है. जरूरत हो या ना हो, हम जमीन में रसायनों का धड़ल्ले से इस्‍तेमाल कर रहें हैं और उन्हीं उत्पादों को खाने से इंसान का भी स्वास्थ्य खराब हो रहा है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन शुरू किया गया है.’ नंदूरबार में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

पूरी र‍िपोर्ट
चारा

करीब 1.15 करोड़ हेक्टेयर घासभूमि और 10 करोड़ हेक्टेयर बंजर भूमि के बावजूद देश में अनुमानित 11% हरित चारे की कमी

वर्तमान में भारत में केवल 85 लाख हेक्टेयर भूमि पर चारा उगाया जा रहा है, जबकि भारत के पास लगभग 1.15 करोड़ हेक्टेयर घासभूमि और लगभग 10 करोड़ हेक्टेयर बंजर भूमि है, जिनका कुशलतापूर्वक उपयोग किया जा सकता है। डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने वर्तमान में देश में अनुमानित 11% हरित चारे की कमी पर चिंता व्यक्त की और इस चुनौती का समाधान करने के लिए तकनीक आधारित उपायों की आवश्यकता पर बल दिया।

पूरी र‍िपोर्ट
बदलते मौसम

बदलते मौसम में पूसा की किसानों को सलाह, हवा की गति कम होने पर सुबह या शाम को करें सिंचाई

दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ता जा रहा है। अभी से लोगों को गर्मी सताने लगी है। इस मौसम में किसानों के लिए अपनी फसलों का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। ऐसे में पूसा ने किसानों को खड़ी फसलों और सब्जियों में हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है। सलाह में ये भी कहा है कि किसान हवा की गति कम होने पर सुबह या शाम को फसलों में सिंचाई करें।

पूरी र‍िपोर्ट
किसान नेता

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद खत्म किया अनशन, कहा MSP और अन्य मांगों को लेकर उनकी लड़ाई जारी रहेगी

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 131 दिन बाद अपना अनशन खत्म किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर अनशन खत्म किया है। काफी समय से किसान उन्हें अनशन तोड़ने की अपील कर रहे थे। डल्लेवाल ने किसानों की मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से अनशन पर थे। आपको बता दें कि बीते दिन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उनसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी।

पूरी र‍िपोर्ट