Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है। Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

pm kisan

24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से जारी करेंगे PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्त

PM Kisan Nidhi की 19वीं किस्‍त का इंतजार अब खत्म हो गया है. क्योंकि 24 फरवरी को पीएम मोदी बिहार से पीएम किसान की 19वीं किस्‍त जारी करेंगे. इसकी जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिहार दौरे के दौरान मीडिया से बात कर दी. वे बिहार के समस्तीपुर में कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि उस दिन प्रधानमंत्री मोदी बिहार से देश भर के लाखों किसानों के लिए सम्मान निधि जारी करेंगे. इसके अलावा बिहार के लोगों के लिए भी कई योजनाओं की सौगात देंगे.

पूरी र‍िपोर्ट
ऑरेंज

25 एकड़ में नारंगी की खेती, एक पेड़ से 3000 रुपये तक की कमाई करता है ये किसान

किसान रॉयल पाटीदार राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले हैं. उन्होंने 25 एकड़ में नारंगी यानी संतरे की बाग़वानी की है. उनके मुताबिक़ एक पेड़ से 3000 रुपये तक की कमाई हो जाती है. 
उन्होंने बताया कि नारंगी की बाग़वानी में पौधों का सही चयन सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है.

पूरी र‍िपोर्ट
sugarcane

IISR, लखनऊ के वैज्ञानिकों की सलाह…जनवरी में गन्ने की कटाई के दौरान किसान इन बातों का रखें ध्यान

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक देश है. देश की अर्थव्यवस्था में गन्ना का अहम योगदान है. गन्ना और इससे जुड़े उद्योग देश में रोजगार के अवसर देते हैं साथ ही इससे किसानों की आमदनी में भी सुधार होता है. ऐसे में गन्ने की खेती देश और देश के किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. IISR, लखनऊ के वैज्ञानिकों ने गन्ना किसानों को जनवरी में गन्ने की कटाई के दौरान कुछ बातों को ध्यान देने को कहा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर किसान इन बातों पर अमल करें तो गन्ने की पैदावार बढ़ जाती है.

पूरी र‍िपोर्ट
sugarcane

आप भी देखिए गन्ने की मास्टर क्लास, जिससे बदली 20 लाख किसानों की खेती

महाराष्ट्र के सांगली में किसानों के लिए काम करने वाली NGO ‘होय अम्ही शेतकरी’ गन्ना किसानों को उत्पादन बढ़ाने के तरीका बता रही है. देशभर में 20 लाख से ज्यादा लोग इस संस्था से जड़े है. संस्था का मकसद उन किसानों को खेती का नया तरीका समझाना है, जहां पानी की कमी है.

पूरी र‍िपोर्ट
Farm Machinery

उत्तर प्रदेश सरकार कृषि यंत्रों पर दे रही है सब्सिडी, 4 फ़रवरी तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने खेती को आसान बनाने के लिए खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी पर सब्सिडी देने की योजना शुरू की है. इसके तहत योगी सरकार किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दे रही है. इसका उद्देश्य कृषि में यंत्रों के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर उत्पादन क्षमता में सुधार करना है. योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों की बुकिंग 21 जनवरी, 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तारीख 4 फरवरी 2025 निर्धारित की गई है. उत्तर प्रदेश कृषि विभाग के मुताबिक़ योजना के तहत सभी जातियों और श्रेणियों के किसान और एफपीओ सब्सिडी ले सकते हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
SANTOSH

मात्र पाँच बीघे में Horticulture से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई करती हैं राजस्थान की संतोष

संतोष खेदड़ राजस्थान के सीकर जिले में बेरी इलाके की रहने वाली हैं. वो और उनके पति अपनी नई सोच और मेहनत से मात्र पाँच बीघे में बाग़वानी से सालाना 30 से 35 लाख की कमाई कर रहे हैं, जो कम जोत वाले किसानों के लिए मिसाल है. संतोष अनार के अलावा मौसमी, अमरूद, चीकू की बाग़वानी करती हैं। राजस्थान जैसे गर्म इलाकों में उन्होंने सेब की भी बागवानी की हुई है. यह तकनीक और उनकी मेहनत से ही संभव हो पाया है. वो खेती में तकनीक के इस्तेमाल को ज़रूरी मानती है.

पूरी र‍िपोर्ट
Gujarat

राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 18.75 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग

भारत सरकार ने 2025 में स्वीकृत एक ऐतिहासिक मिशन-राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) का शुभारंभ करके मिट्टी, पानी और पर्यावरण के स्वास्थ्य को फिर से जीवंत करने, किसानों के जीवन में समृद्धि लाने और सुरक्षित और स्वस्थ भोजन की ओर अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया है. राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (NMNF) का लक्ष्य 7.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में प्राकृतिक खेती शुरू करना और सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 15,000 क्लस्टरों में 10,000 जरूरत आधारित जैव-इनपुट संसाधन केंद्र (बीआरसी) स्थापित करना है. मिशन 18.75 लाख किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए ट्रेनिंग देगा और वही किसान एक करोड़ किसानों को ट्रेनिंग देंगे.

पूरी र‍िपोर्ट
नेचुरल फार्मिंग

National Mission on Natural Farming से मिलेगा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

National Mission on Natural Farming यानी राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन भारत सरकार द्वारा 2024 में शुरू की गई योजना है. यह योजना पूरे देश में मिशन मोड में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई है. इसका उद्देश्य सभी के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्राकृतिक खेती के तरीकों को बढ़ावा देना है। इस मिशन का उद्देश्य किसानों को खेती की इनपुट लागत और बाहर से खरीदे गए इनपुट पर निर्भरता कम करने में सहायता करना भी है.

पूरी र‍िपोर्ट
PIYUSH

भारत ने 2030 तक 10,000 GI products के रजिस्ट्रेशन का रखा लक्ष्य

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भौगोलिक संकेतक (GI) रजिस्ट्रेशन वाले उत्पादों की संख्या को साल 2030 तक 605 से बढ़ाकर 10,000 तक करने का लक्ष्य रखा है. GI products किसी खास भौगोलिक क्षेत्र में पैदा होने वाले कृषि, प्राकृतिक या बनाये हुए प्रोडक्ट होते हैं. आमतौर पर किसी उत्पाद से जुड़ा GI tag ग्राहक को उसकी गुणवत्ता और विशिष्टता के बारे में आश्वस्त करता है.

पूरी र‍िपोर्ट
एनडीडीबी

डेयरी क्षेत्र में महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएं…कृषि मंत्री की NDDB से अपील

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डेयरी और इससे संबद्ध क्षेत्रों में NDDB और इसकी सहायक संस्थाओं द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण कार्यों और कृषि से संबद्ध क्षेत्र में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड – NDDB द्वारा प्रस्तावित फार्मर ओरिएंटेड नयी कार्यों की समीक्षा की और इन्हें मिशन मोड में आगे बढ़ाने के लिए कहा. चौहान ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि महिलाओं के लिए दुग्ध क्षेत्र में रोज़गार के अवसर बढ़ाएं. और बताया कि अभी तक NDDB के माध्यम से 5 लाख महिलाओं को रोजगार मिला हुआ है. उन्होंने कहा कि NDDB तिलहन के क्षेत्र में भी काम कर रहा है. 

पूरी र‍िपोर्ट