Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है। Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

SHIVRAJ

‘भारत नारियल उत्पादन में दुनिया में नंबर एक है’….संसद में बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सदन में बताया कि आज भारत नारियल उत्पादन में दुनिया में नंबर 1 स्थान पर पहुंच गया है और आंध्र प्रदेश ने नारियल उत्पादन में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. आईसीएआर ने नारियल और ताड़ के पेड़ों को प्रभावित करने वाली विभिन्न बीमारियों पर लगातार शोध करने का प्रयास किया है और उनसे निपटने के लिए कई उपाय किए हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
पल्स मिशन

केंद्र सरकार का ‘Pulse Mission’ पंजाब के किसानों के लिए कैसे महत्वपूर्ण हो सकता है?

पंजाब लंबे समय से गेहूं और धान की खेती पर निर्भर रहा है, जिससे कई समस्याएं पैदा हुई हैं। इनमें भूजल का अत्यधिक दोहन, मिट्टी का गिरता स्वास्थ्य, पर्यावरणीय गिरावट और कृषि आय में गिरावट शामिल है। इसीलिए राज्य को वर्तमान में कृषि विविधीकरण की आवश्यकता है। Pulse Mission पंजाब को ऐसा करने में मदद कर सकता है।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

सरकार किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और कृषि आपूर्ति श्रृंखला को अधिक कुशल बनाने के लिए प्रयासरत : चौहान

नई दिल्ली।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ कृषि भवन, नई दिल्ली में साप्ताहिकसमीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और बाजार दरों की समीक्षा की। साथ ही, रबी सीजन में बुवाई के क्षेत्रफल और अनुमानित उत्पादन पर भी विस्तृत चर्चा की।

पूरी र‍िपोर्ट
TEA FARMING

चाय की खेती के लिए राज्य सरकार दे रही है प्रति हेक्टेयर ₹2.47 लाख की सब्सिडी

भारत में पानी के बाद चाय सबसे अधिक पिया जाने वाला पेय पदार्थ है. देश में इसकी खूब माँग है. लगभग सभी घरों में सुबह-शाम तो इसका सेवन किया ही जाता है. इसकी माँग को देखते हुए बिहार सरकार राज्य में इसकी खेती को बढ़ावा दे रही है. इसके लिए राज्य सरकार ‘चाय विकास योजना’ की शुरुआत की है. इसके तहत किसानों को खेती के लिए सब्सिडी दी जाएगी. इससे किसान की आय बढ़ेगी और राज्य भी चाय उत्पादन में आत्मनिर्भर बनेगा.

पूरी र‍िपोर्ट
डेयरी बिज़नस

‘पशु किसान क्रेडिट कार्ड’ से पशुपालकों को कितनी मिलेगी आर्थिक मदद?

केंद्र सरकार ने देश में पशुपालन करने वाले किसानों के लिए ‘पशु किसान क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च किया है. इसके ज़रिए पशुपालन करने वाले किसान बिज़नेस शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं. इस कार्ड की मदद से गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी के साथ-साथ मछली पालन के लिए भी किसान आर्थिक मदद ले सकते हैं. पहले इस कार्ड पर 3 लाख का लोन मिलता था, लेकिन उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है. इस कार्ड पर 1.6 लाख रुपये के लोन के लिए किसी गारंटी की जरूरत नहीं होती है.

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

BUDGET पर क्या बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान?

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वित्त मंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत आम बजट में विकास की ललक, विश्वास की महक और विकसित भारत के निर्माण की तड़प है। शिवराज सिंह ने कहा कि यह बजट देश के 140 करोड़ भारतीयों के लिए अभूतपूर्व और आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण का बजट है।

पूरी र‍िपोर्ट
फॉल आर्मी वर्म

Maize crop: किसान मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से ऐसे बचाएं, बिहार कृषि विभाग की मानें सलाह

Maize crop: मक्के की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से बहुत ख़तरा रहता है. एक बार फसल में लग जाने के बाद यह कीट फसल को बर्बाद कर देता है. यह कीट अपने लार्वा से प्रजनन कर पत्तों से लेकर फलन तक सब बर्बाद कर देता और पौधा को पूरी तरह जालीदार बना देता है. जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है. और किसानों को काफ़ी नुक़सान होता है. इस कीट से फसल के बचाव के लिए बिहार कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दिए हैं. इसे अपनाकर किसान अपनी फसल को बचा सकते हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
खजूर

अब उत्तर प्रदेश में भी होगी खजूर की खेती, मिर्जापुर में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में खजूर की खेती को बढ़ावा देने के लिए योजना बना रही है. इसके तहत राज्य सरकार मिर्जापुर में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगी. सरकार के इस फ़ैसले से राज्य के किसानों को आर्थिक लाभ तो मिलेगा ही इसके साथ ही यूपी खजूर उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर भी बनेगा.

पूरी र‍िपोर्ट
pm dhan dhanya yojana

क्या है ‘पीएम धन धान्य’ योजना? 1.7 करोड़ किसानों को मिलेगा इसका फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने किसानों, महिलाओं और मिडिल क्लास लोगों का बजट में खासा ध्यान रखा. उन्होंने बजट में किसानों के लिए सबसे पहली घोषणा ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ के बारे में की. वित्त मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत राज्य सरकारों की मदद से देशभर के उन 100 जिलों में उत्पादन बढ़ाने पर फोकस होगी जहां उत्पादकता कम है.

पूरी र‍िपोर्ट
SUGAR

चीनी उत्पादन 15% घटकर लगभग 27-27.2 मिलियन टन होने का अनुमान

गन्ने में जल्दी फूल आने और प्रमुख राज्यों में कम पैदावार के कारण 2024-25 सीज़न के लिए भारत का चीनी उत्पादन 15% घटकर लगभग 27-27.2 मिलियन टन होने का अनुमान है. मौसम में बदलाव और फसल संक्रमण के कारण हुई इस गिरावट से स्टॉक और बिक्री दर पर असर पड़ने की उम्मीद है.

पूरी र‍िपोर्ट