Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है। Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

farmer protest

बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को…कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल

केंद्र सरकार के साथ चंडीगढ़ में किसानों की बैठक हुई। बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि किसान नेताओं के साथ बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। किसानों के साथ दोबारा बैठक की जाएगी, जो 22 फरवरी को होगी। वहीं, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम और किसानों के बीच बैठक अच्छे माहौल में हुई है। सरकार ने 22 फरवरी को एक और बैठक बुलाई है। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हिस्सा लेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
organic farming

जैविक खेती के लिए 31,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद, राजस्थान के रामजी लाल से जानिए जैविक खेती से कमाई का तरीक़ा

जैविक खेती यानी Organic farming का चलन बढ़ रहा है। इसके उत्पाद बाज़ार में काफ़ी महँगे भी बिक रहे हैं इसलिए इस तरीक़े से खेती करने वाले किसानों को इससे अच्छी कमाई हो रही है। सरकार भी परम्परागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए इसकी खेती करने वाले किसानों को 3 साल के लिए प्रति हेक्टेयर 31,500 रुपये की सहायता देती है।

पूरी र‍िपोर्ट
IFFCO

IFFCO ने किसानों को किया अलर्ट, कहा- हमारा कोई भी प्रोडक्ट ई-कॉमर्स पर उपलब्ध नहीं, बिक रहे हैं नकली प्रॉडक्ट्स

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (IFFCO) ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अपने प्रॉडक्ट् की अनाधिकृत बिक्री के खिलाफ चेतावनी जारी की है. कहा है कि उसने किसी भी ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को अपने प्रोडक्ट बेचने की अनुमति नहीं दी है. लेकिन ये प्लेटफॉर्म्स IFFCO के नाम से फेक प्रॉडक्ट्स की बिक्री कर रहे हैं. किसान इस बात का ध्यान दें और गलत प्रॉडक्ट्स खरीदने से बचें.

पूरी र‍िपोर्ट
सब्ज़ियों की खेती

इस विधि से सब्जियों की खेती से मिलेगी बंपर पैदावार, होगी मोटी कमाई

सब्ज़ियाँ, जिसको हम और आप रोज़ खाते हैं और तीन चार बार खाते हैं। मतलब ये कि इसकी मांग हमेशा रहती है और रहेगी भी। तो फिर इसकी खेती से कमाई भी तो अच्छी होगी ही। क्योंकि इसका सप्लाई डिमांड का खेल हर रोज़ का है। इसीलिए अब किसान भी धान गेहूं की परंपरागत खेती…

पूरी र‍िपोर्ट
yogi adityanath

‘वर्ष 2023-24 का 99.51 प्रतिशत का गन्ना मूल्य भुगतान हम लोग कर चुके हैं..’ बागपत में बोले सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में कई बड़े निर्णय ले रही है. उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में गन्ना किसानों को 2.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है. 

पूरी र‍िपोर्ट
केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 14वें एशियाई मत्स्य पालन और जलीय कृषि फोरम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश बन गया है। उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मछुआरों और किसानों को भी दिया गया। उन्होंने कहा कि अनुसंधान संस्थानों को मछुआरों और किसानों द्वारा वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने में सुधार लाने के लिए केवीके को शामिल करते हुए क्षमता निर्माण पहल करनी चाहिए।

पूरी र‍िपोर्ट
TOMATO

टमाटर की गिरती कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार ने लिया बड़ा फैसला

देशभर में मुख्यतः टमाटर उत्पादक राज्यों के किसान टमाटर की गिरती क़ीमतों की वजह से परेशान हैं। उत्पादक किसानों का कहना है कि मुनाफ़ा तो दूर की बात है लागत निकालना भी मुश्किल है। किसानों की इसी समस्या के हल के लिए केंद्र सरकार ने NAFED और NCCF जैसी केंद्रीय नोडल एजेंसियों को फसल के भंडारण और परिवहन की ज़िम्मेदारी दे दी है।

पूरी र‍िपोर्ट
डिजिटल क्रांति

क्या है डिजिटल कृषि मिशन?

भारत की डिजिटल क्रांति ने हाल के वर्षों में डिजिटल पहचान, सुरक्षित भुगतान और लेनदेन के माध्यम से शासन और सेवा वितरण में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इन विकासों ने वित्त, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और खुदरा सहित क्षेत्रों में काम आसान कर दिये हैं। कृषि क्षेत्र में भी ऐसे ही बदलाव के लिए 2 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 1,940 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी के साथ 2,817 करोड़ रुपये के पर्याप्त वित्तीय लागत के साथ ‘डिजिटल कृषि मिशन’ को मंजूरी दी थी।

पूरी र‍िपोर्ट
NABARD

उत्तर प्रदेश की प्रमुख भूमिका से भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने का लक्ष्य होगा साकार

उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और सहकारिता मंत्री जे. पी. एस. राठौर ने 12 फरवरी 2025 को लखनऊ के गोमती नगर स्थित होटल हयात रीजेंसी में आयोजित नाबार्ड के राज्य ऋण संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश राज्य के लिए स्टेट फोकस पेपर 2025-26 जारी किया। मंत्री जे. पी. एस. राठौर ने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने के लक्ष्य को उत्तर प्रदेश की प्रमुख भूमिका के साथ साकार किया जा सकता है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की मेजबानी के बाद, राज्य ने केवल एक वर्ष की छोटी अवधि में 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के अनुमानित निवेश के साथ 14,000 से अधिक परियोजनाओं को लागू किया, जबकि 6.0 लाख करोड़ रुपये से अधिक के MOU प्रक्रिया में हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
shivraj singh

पंचायत स्तर पर बीज प्रोसेसिंग और स्टोरेज बनवाने के लिए कृषि मंत्री ने दी मंजूरी, बीज उत्पादकों के लिए सब्सिडी भी बढ़ाई

देश में कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सरकार बहुत कुछ कर रही है। अभी हाल ही में आयी आर्थिक समीक्षा में बताया गया है कि भारतीय कृषि क्षेत्र 42.3 प्रतिशत आबादी को आजीविका देती है और मौजूदा कीमतों पर देश की जीडीपी में इसकी 18.2 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी है। मतलब ये कि यह क्षेत्र देश ने सबसे ज़्यादा लोगों को रोज़गार देना वाला क्षेत्र है। तो इसपर ज़्यादा ध्यान देना भी अतिआवश्यक है।सरकार भी वही कर रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से एक महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें समीक्षा करते हुए देश के किसानों के हित में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के दिशा-निर्देशों में बड़े बदलाव करने की स्वीकृति दी।

पूरी र‍िपोर्ट