Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है। Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

मध्य प्रदेश

अब महानगरों में प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद बेचना होगा आसान, परिवहन का खर्च उठाएगी सरकार..NAKSHA कार्यक्रम में बोले कृषि मंत्री

“केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है कि अगर आलू, प्याज, टमाटर जैसे उत्पाद, किसान महानगरों में ले जाकर बेचना चाहे तो ट्रांसपोर्टेशन का खर्च राज्य और केंद्र सरकार वहन करेगी. दालों में आत्मनिर्भरता के लिए तुअर, मसूर और उड़द किसान जितना भी पैदा करेगा सरकार उसको MSP पर ख़रीद करेगी. किसानों की भलाई और कल्याण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.” ‘नक्शा’ (NAKSHA) कार्यक्रम के समारोह में बोले केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान.

पूरी र‍िपोर्ट
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश: किसानों ने क्यों निकाली लहसुन की अर्थी?

मध्यप्रदेश के किसानों को इस बार लहसुन की बुवाई में बड़ा नुकसान हुआ है। ऊटी लहसुन के भाव लगातार गिरने से एक तरफ जहां किसान परेशान हैं। दूसरी तरफ इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। मंदसौर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ मिलकर लहसुन अर्थी निकाली और उस पर कफन डालकर श्रद्धांजलि दी।

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

यूपी के गन्ना किसानों को योगी सरकार ने दिया झटका, नहीं बढ़ाया गन्ने का दाम

उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है। प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी गन्ने का मूल्य 370 रुपए प्रति क्विंटल रखा गया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट शुरू होने से पहले कैबिनेट में प्रदेश के 10 प्रस्ताव को मंजूरी दी.

पूरी र‍िपोर्ट
APEDA

भारत के ताजे फलों का निर्यात साल-दर-साल 29 प्रतिशत बढ़ा, अकेले अनार में 20 प्रतिशत की वृद्धि

भारत के कृषि निर्यात के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कृषि और प्रसंस्‍करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने एग्रोस्टार और के बी एक्सपोर्ट्स के साथ मिलकर समुद्र के रास्ते ऑस्ट्रेलिया को प्रीमियम सांगोला और भगवा अनार की भारत की पहली वाणिज्यिक परीक्षण शिपमेंट सफलतापूर्वक पूरी की। यह भारतीय ताजा उपज के लिहाज से बाजार पहुंच का विस्तार करने में एक बड़ी सफलता है। एपीडा के मुताबिक़ भारत के कृषि निर्यात में तेज़ी आयी है, जिसमें ताजे फलों का निर्यात साल-दर-साल 29 प्रतिशत बढ़ रहा है। अकेले अनार में 20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है, जो इस सेगमेंट की अपार संभावनाओं को दर्शाता है।

पूरी र‍िपोर्ट
agriculture

रबी फसलों के अंतर्गत क्षेत्रफल कवरेज पिछले साल की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश में कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान रबी सीजन की बुआई के संबंध में जानकारी दी गई कि रबी फसलों के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल कवरेज पिछले वर्ष की तुलना में 9.62 लाख हेक्टेयर अधिक है और कुल बुआई क्षेत्र 661.03 लाख हेक्टेयर है, जबकि गत वर्ष यह 651.42 लाख हेक्टेयर था।

पूरी र‍िपोर्ट
पीएम-आशा

किसानों से तुअर की 100% खरीद की जाएगी, सरकार ने पीएम-आशा योजना को 2025-26 तक जारी रखने की दी मंजूरी

भारत सरकार ने एकीकृत प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना को 15वें वित्त आयोग चक्र के दौरान 2025-26 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी। एकीकृत पीएम-आशा योजना किसानों से आसानी से दालों की खरीद की जाये इसके लिए संचालित की जाती है, जो न केवल किसानों को उनकी उपज के लिए लाभकारी मूल्य देने में मदद करेगी बल्कि उपभोक्ताओं के लिए सस्ती कीमतों पर उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करके आवश्यक वस्तुओं की कीमत में अस्थिरता को भी नियंत्रित करेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
अरंडी के बीज

भारत में अरंडी के बीज उत्पादन में 12 प्रतिशत की गिरावट, कुल क्षेत्रफल 8.67 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान

भारत में अरंडी के बीज की खेती 2024-25 के लिए 12% कम हो गई है, जिसका कुल क्षेत्रफल 8.67 लाख हेक्टेयर होने का अनुमान है। अनुकूल मौसम के कारण उपज में 5% की वृद्धि के बावजूद, कुल उत्पादन 8% घटकर 18.22 लाख टन होने का अनुमान है। प्रमुख उत्पादक राज्य, गुजरात में भी रकबा और उत्पादन दोनों में कमी देखी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
ONION FARMING

छोटी जोत वाले किसानों के लिए मिसाल हैं यूपी के किसान राम प्रवेश मौर्य…जानिए उनकी खेती का तरीक़ा

साल 2019 के राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (NSS) के मुताबिक, भारत में दो हेक्टेयर से कम ज़मीन वाले किसानों का प्रतिशत लगभग 85% था. यानी, देश के ज़्यादातर किसानों के पास एक हेक्टेयर से भी कम ज़मीन है. भारत में ज़्यादातर किसान छोटे और सीमांत किसान हैं. छोटे किसान वे होते हैं जो अपने खेतों में फसल उगाने के लिए अपने श्रम और संसाधनों का इस्तेमाल करते हैं. उन्हीं किसानों में से एक हैं उत्तर प्रदेश के बहराइच के किसान राम प्रवेश मौर्य, जिन्होंने केवल 1 हेक्टेयर भूमि में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है.

पूरी र‍िपोर्ट
सुक्खू

हिमाचल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, गेहूं के लिए 4000 और मक्का के लिए 3000 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है सरकार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में किसानों को सशक्त और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाएँ शुरू की हैं। खेती की लागत को कम करने, किसानों की आय और उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में ज़रूरी कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है।

पूरी र‍िपोर्ट
कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CIA)

CIA ने कहा कम पैदावार से 2024-25 सीज़न में कपास उत्पादन पर असर पड़ेगा

कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CIA) ने 2024-25 सीज़न के लिए कपास उत्पादन में 301.75 लाख गांठ की कमी का अनुमान लगाया है, जिसका कारण गुजरात और उत्तरी क्षेत्र में कम पैदावार है। उपज में गिरावट के बावजूद, कपास की गुणवत्ता ऊंची बनी हुई है। जनवरी 2025 तक कुल कपास सप्लाई 234 अनुमानित है।

पूरी र‍िपोर्ट