ऐसी व्यवस्था बनायें जिससे किसानों को अच्छे दाम मिल सकें : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज समग्र कृषि क्षेत्र की प्रगति के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक में समीक्षा की। वीसी द्वारा भोपाल से जुड़े केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कृषि भवन, नई दिल्ली में बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों से फसलों की बुआई, उपार्जन, मौसम व जलाशयों की स्थिति की जानकारी लेने के साथ ही उपज के थोक व खुदरा मूल्यों के बारे में समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।