Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है। Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

मसूर की दाल

सरकार ने पीली मटर के ड्यूटी फ्री इंपोर्ट को 31 मई तक बढ़ाया, साथ ही मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 5% किया

भारत सरकार ने घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए 8 मार्च से मसूर की दाल पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। इसके अलावा, पीली मटर के शुल्क-मुक्त आयात को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले, भारत ने मसूर की दाल के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी थी और 2024 में 30 लाख टन पीली मटर का आयात किया था।

पूरी र‍िपोर्ट
womens day

‘जहां माँ-बहन-बेटियों का सम्मान होता है वहीं भगवान वास करते हैं’ आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले शिवराज सिंह चौहान

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर यह बहनें ही चुनाव लड़ेंगी। ये सांसद, विधायक, मंत्री बनेगी, बहनों, बेटियों की तकदीर भी बदलेगी और अपनी जिंदगी भी बदलेंगी और अपने देश को विकसित भारत के रूप में विकसित भारत बनाने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।’ आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधरोपण के समय बोले शिवराज सिंह चौहान।

पूरी र‍िपोर्ट
नारी तू नारायणी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: देश की 62.9% ग्रामीण महिलाएँ कृषि क्षेत्र में कार्यरत

नारी तू नारायणी – यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि हर महिला की शक्ति, समर्पण और योगदान का प्रतीक है. 8 मार्च 1917 को महिलाओं ने अपने हक की लड़ाई के लिए हड़ताल की थी. इसके बाद UN ने इसी दिन को ध्यान में रखते हुए 1975 में आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की घोषणा की. तब से हर साल 8 मार्च को महिलाओं के प्रति समाज में सम्मान देने के लिए मनाया जाता है. यह दिन महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का दिन है.

पूरी र‍िपोर्ट
सहकारी चीनी मिलों

गन्ना वाले इथेनॉल प्लांट अब मक्के का भी कर सकते हैं इस्तेमाल, लोन और ब्याज पर छूट देगी सरकार

सहकारी चीनी मिलों (सीएसएम) की सुविधा के लिए, भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने संशोधित इथेनॉल ब्याज अनुदान योजना के तहत सीएसएम के लिए  योजना अधिसूचित की है। इसके तहत उनके गन्ना आधारित मौजूदा फीडस्टॉक इथेनॉल प्लांट को मक्का और क्षतिग्रस्त अनाज (डीएफजी) जैसे अनाज का उपयोग करने के लिए मल्टी-फीडस्टॉक आधारित प्लांटों में बदला जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
अदरक और हल्दी

हल्दी और अदरक की मुनाफ़े वाली खेती होगी आसान, खेत से निकालने में कारगर है ये मशीन

ऐसी कई सारी फसलें हैं जिनकी खेती से अच्छा मुनाफ़ा कमाया जा सकता है। लेकिन मेहनत थोड़ी ज़्यादा है। लेकिन अगर पारंपरिक तरीक़े के साथ तकनीक का थोड़ा इस्तेमाल कर लिया जाये तो कम समय और कम लागत में अच्छी कमाई की जा सकती है। अदरक और हल्दी की खेती भी ऐसी ही है। इनकी माँग पूरे साल रहती है और बाज़ार में क़ीमत भी बहुत ज़्यादा है। लेकिन इसकी खेती थोड़ी कठिन होती है। ऐसे मैं किसान तकनीक का सहारा लेकर अच्छी कमाई कर सकते हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
गेहूं की ख़रीद

राजस्थान में 10 मार्च से शुरू होगी MSP पर गेहूं की ख़रीद, किसानों को मिलेगा 150 रुपये का बोनस

वर्तमान में देशभर में ख़ासकर उत्तर भारत राज्यों में रबी की प्रमुख फसल गेहूं की कटाई का समय आ गया है। ऐसे में सभी राज्य सरकारें गेहूं की सरकारी ख़रीद की शुरुआत के लिए दिन तय कर रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान सरकार ने भी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की तारीख़ 10 मार्च तय की है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने किसानों को गेहूं की ख़रीद पर 150 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का भी ऐलान किया है।

पूरी र‍िपोर्ट
मक्का

मक्के की खेती को बढ़ावा, बीज पर किसानों को 15,000 रुपये सब्सिडी दे रही उत्तर प्रदेश सरकार

धान और गेहूं के बाद मक्का खाद्यान्न की तीसरी प्रमुख फसल है. अब तो एथेनॉल के रूप में भविष्य में इसकी संभावनाएं और बढ़ गई हैं.
उत्तर प्रदेश में मक्के का रक़बा बढ़ाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार किसानों को त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत प्रति क्विंटल बीज पर 15,000 रुपए की सब्सिडी दे रही है. इसमें संकर, देशी पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न तथा स्वीट कॉर्न के बीज भी शामिल हैं. पर्यटक की अधिकता वाले क्षेत्र में देशी पॉप कॉर्न, बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न की अधिक मांग है. इसलिए कार्यक्रम के तहत सरकार इनको भी बढ़ावा दे रही है.

पूरी र‍िपोर्ट

बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल को कैसे बचाएं?

गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल है। कई करोड़ों लोगों का मुख्य भोजन होने के साथ ही ये किसानों की कमाई का ज़रिया भी है। इस समय पूरे देश में ख़ासकर उत्तर भारत में खेतों में इसकी फसल लहलहा रही है। लेकिन सामान्य से अधिक गर्मी बढ़ने से इसके उत्पादन पर बुरा असर पड़ने की संभावना है।

पूरी र‍िपोर्ट
कीवी की खेती

कीवी की खेती की ‘मास्टर क्लास’

क्या आपको पता है कि कीवी विटामिन-सी का पावरहाउस है। यह छोटा, स्वादिष्ट फल पोषक तत्वों से भरा होता है, जिसे रोज खाने से आपकी सेहत में कई सुधार देखने को मिलेंगे। इसे खाने की सलाह डॉक्टर भी देते हैं। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, विटामिन-ई, फोलेट, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। ये तो बात है इसके खाने के फ़ायदे की लेकिन बाज़ार में माँग बने रहने के कारण इसकी खेती में भी काफ़ी फ़ायदा है। तो आज हम इसकी खेती के बारे में जानेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
हरियाणा

रबी फसलों की उत्पादन सीमा बढ़ाई गई, हरियाणा के किसान अब MSP पर बेच सकेंगे अधिक उपज

हरियाणा सरकार प्रदेश के हित में लगातार फैसले लिये जा रही है। इसी क्रम में राज्‍य सरकार ने सीजन 2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा बढ़ा दी है। सरकार के इस फ़ैसले के बाद अब किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ज्‍यादा उपज बेच सकेंगे। यह संशोधित सीमा 2025-26 के रबी खरीद सीजन में लागू की जाएगी। ट्वीट के मुताबिक़ किसानों को प्रति एकड़ ज़्यादा पैदावार होने से फसल बेचने में परेशानी ना हो इसलिए रबी फसलों के उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी की गई है।

पूरी र‍िपोर्ट