सोयाबीन किसानों के लिए नया ऐप – “सोयाबीन ज्ञान”

सोयाबीन ज्ञान

सोयाबीन किसानों के लिए नया एआई आधारित ऐप “सोयाबीन ज्ञान” लॉन्च किया गया है। यह ऐप फसल में लगने वाले रोग और कीट की पहचान करता है और उपचार के सुझाव देता है। ऐप में मौसम चेतावनी, मंडी भाव अपडेट और 24 घंटे सहायता जैसी सुविधाएं भी हैं। इसका उद्देश्य किसानों को सटीक जानकारी और समय पर मदद देकर फसल की सुरक्षा और उत्पादन बढ़ाना है।

सोयाबीन उगाने वाले किसानों के लिए एक नया एआई (AI) आधारित ऐप बनाया गया है। यह ऐप किसानों को फसल में लगने वाले रोग और कीट की पहचान करने में मदद करेगा और उनका इलाज भी बताएगा। साथ ही किसान मंडी के ताज़ा भाव भी देख सकेंगे।

कैसे काम करता है ऐप?
किसान सिर्फ अपनी सोयाबीन फसल की एक फोटो ऐप में अपलोड करेंगे। ऐप एआई की मदद से पहचान कर लेगा कि पौधे में कौन-सा रोग या कीट लगा है।रोग पता चलने के बाद ऐप तुरंत समाधान और दवाओं के सुझाव भी देगा। राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी के मुताबिक, यह ऐप खासकर ग्रामीण किसानों के लिए बहुत उपयोगी होगा, क्योंकि वहां हर बार कृषि विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं होते।

ये भी पढ़ें – भारत को अब राष्ट्रीय मिट्टी स्वास्थ्य नीति की जरूरत: विशेषज्ञ

पहले से देगा मौसम चेतावनी
ऐप में मौसम आधारित चेतावनी सिस्टम भी है।यह किसानों को मौसम के आधार पर बताता रहेगा कि आने वाले दिनों में किस रोग या कीट का खतरा हो सकता है।इससे किसान पहले से तैयारी कर सकेंगे और नुकसान कम होगा।

मंडी भाव और 24 घंटे सहायता
ऐप में चैटबॉट है, जो किसानों को 24 घंटे मदद देगा, सोयाबीन के मंडी भाव लगातार अपडेट होते रहेंगे और ऐप कई भाषाओं में उपलब्ध है। किसान इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत लगभग 60% खाद्य तेल आयात करता है।तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के लिए सोयाबीन जैसी तिलहन फसलों की पैदावार बढ़ाना जरूरी है।यह नया ऐप उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण तकनीकी कदम माना जा रहा है।

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *