PMDDKY योजना में आवेदन शुरू, 100 जिलों के किसानों के लिए खास मौका

PMDDKY योजना में आवेदन शुरू

प्रधानमंत्री धन-धान्या कृषि योजना (PMDDKY) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना के तहत किसानों को बेहतर बीज, सिंचाई, लोन और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएँ मिलेंगी। नीति आयोग ने इसके लिए 100 जिलों की सूची जारी की है। किसान अपने जिला धन-धान्या समिति, केवीके, ग्राम पंचायत या DM ऑफिस में जाकर पात्रता की जांच और आवेदन कर सकते हैं।100 जिलों के किसानों के लिए खास मौका है।

देश के किसानों को आधुनिक खेती, बेहतर उत्पादन और समय पर सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री धन-धान्या कृषि योजना (PMDDKY) की शुरुआत की है। इस योजना का मक़सद किसानों को बेहतर बीज, सिंचाई सुविधाएं, प्रशिक्षण, सस्ती ऋण सुविधा और आधुनिक खेती तकनीक उपलब्ध कराना है।अब इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और नीति आयोग ने 100 जिलों की अंतिम सूची भी जारी कर दी है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनका जिला इन चुने गए 100 जिलों में शामिल है। किसान अपने केवीके, ग्राम पंचायत या जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – चीनी उत्पादन में 43% की बढ़ोतरी, उद्योग ने MSP और इथेनॉल दाम बढ़ाने की अपील की

कैसे करें आवेदन?
किसानों को योजना के लिए नीचे दिए गए चरणों में आवेदन करना होगा।

  1. जांचें कि आपका जिला चुनी गई 100 जिलों की सूची में है या नहीं
  2. अपने जिला धन-धान्या समिति (District Collector द्वारा संचालित) से संपर्क करें
  3. अपना रजिस्ट्रेशन करें — इसमें नाम, आधार नंबर, जमीन का आकार, फसल और कृषि गतिविधियों का विवरण देना होगा
  4. अपनी पात्रता साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज जमा करें
  5. योजना के लाभ चुनें — बीज, सिंचाई, लोन और ट्रेनिंग
  6. जिला अधिकारी या फील्ड टीम द्वारा वेरिफिकेशन किया जाएगा
  7. मंजूरी मिलने के बाद 2–4 हफ्तों में लाभ मिलना शुरू हो जाएगा

पारदर्शी और तेज प्रक्रिया
सरकार ने पंजीकरण प्रक्रिया को जिलास्तर पर रखा है ताकि किसान को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, लाभ सीधे योग्य किसान तक पहुंचे और समय पर सहायता मिले।
किसान योजना से जुड़े अपडेट और आधिकारिक जानकारी यहां देख सकते हैं www.pmkisan.gov.in और www.agricoop.nic.in
यह योजना किसानों को खेती में आत्मनिर्भर बनाने, उत्पादन बढ़ाने और कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *