एक बीघे से लाखों की कमाई, जानिए मिर्च किसान छोटेलाल की कहानी

एक बीघे से लाखों की कमाई

मिर्जापुर के किसान छोटेलाल सिंह ने मिर्च की खेती से अपनी जिंदगी बदल दी। वो बताते हैं कि सही जुताई, अच्छी खाद, गुणवत्तापूर्ण बीज, मल्चिंग और ड्रिप सिस्टम से फसल बेहतर होती है और लागत घटती है। एक बीघे में करीब ₹75,000 खर्च आता है, लेकिन मार्केट सही मिले तो ₹5–6 लाख तक का मुनाफा हो सकता है।

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के प्रगतिशील किसान छोटेलाल सिंह आज मिर्च की खेती से अपनी नई पहचान बना चुके हैं। कभी पारंपरिक खेती से गुज़ारा करने वाले छोटेलाल अब अच्छी आमदनी के साथ अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला रहे हैं। मुस्कुराते हुए वो कहते हैं,
“मिर्च की खेती ने मेरी ज़िंदगी बदल दी… सब कुछ इसी की बदौलत है।”

Screenshot 2025 11 08 at 5.00.46 PM - News Potli

मिर्च की खेती के मूलमंत्र
छोटेलाल जी बताते हैं कि मिर्च की खेती में सफलता पाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है —

  1. खेत की तैयारी: गर्मी में खेत की गहरी जुताई करें और मिट्टी को धूप में सूखने दें।
  2. खाद का उपयोग: एक बीघे में बुवाई से पहले लगभग 10–12 ट्रॉली गोबर की खाद डालें।
  3. अच्छा बीज चुनें: सिर्फ विश्वसनीय कंपनी का बीज लें ताकि पौधे मजबूत हों और फसल बेहतर मिले।
  4. मल्चिंग पेपर और ड्रिप सिस्टम: इससे पानी की बचत होती है, खरपतवार कम आता है और मजदूरी घटती है।
मिर्च - News Potli

खर्च और मुनाफे का समीकरण
छोटेलाल जी बताते हैं,
“एक बीघे में करीब ₹75,000 का खर्च आता है, लेकिन अगर मार्केट अच्छा मिले तो ₹5 से ₹6 लाख तक का मुनाफ़ा हो सकता है।”
यानी मेहनत और सही तकनीक अपनाकर किसान अपनी आमदनी कई गुना बढ़ा सकते हैं।

Screenshot 2025 11 08 at 5.00.01 PM - News Potli

सही सलाह और समझदारी है जरूरी
छोटेलाल सिंह का कहना है कि खेती शुरू करने से पहले किसान को दवाओं, बीज और तकनीक की सही जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि कई बार दुकानदार गलत सलाह देकर नुकसान करा देते हैं।
वो कहते हैं
“हमेशा यह देखो कि कहां अच्छा भाव मिल रहा है, क्योंकि मंडी पास या दूर नहीं, दाम ही असली फर्क लाता है।”

Screenshot 2025 11 08 at 5.01.32 PM - News Potli

तीन साल से लगातार सफलता
पिछले तीन सालों से मिर्च की खेती कर रहे छोटेलाल सिंह अब गांव के दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। उनका मानना है —
“अगर मेहनत और समझदारी से खेती की जाए, तो यही खेती किसान की असली ताकत बन सकती है।”

देखिए वीडियो –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *