देवरिया में किसान मेला: शिवराज सिंह ने किसानों को सशक्त बनाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर दिया जोर

देवरिया में किसान मेला

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यूपी के देवरिया में किसान मेला और स्व. रविन्द्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों को सशक्त बनाने, प्राकृतिक खेती अपनाने और धरती की सुरक्षा करने पर जोर दिया। साथ ही, खराब बीज और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। मंत्री ने गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए केंद्र की योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

देवरिया में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनसंघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. रविन्द्र किशोर शाही की 43वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे किसानों, मजदूरों और आम जनता के कल्याण के लिए समर्पित थे।

किसानों को सशक्त बनाने पर जोर
शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को सशक्त बनाने और कृषि में आधुनिक तकनीक लाने के लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने और धरती की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिलना चाहिए और इसके लिए नई MSP लागू की गई है।

ये भी पढ़ें – UP: खेती को बचाने के लिए किसानों की 17 मांगें, सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील

खराब बीज और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई
केंद्रीय मंत्री ने चेतावनी दी कि किसानों के हितों के खिलाफ काम करने, गड़बड़ी करने और खराब बीज बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र कड़ा कानून बनाएगी और किसी भी कंपनी को किसानों को ठगने नहीं दिया जाएगा।

गरीबों और महिलाओं के लिए योजना
शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि कोई भी गरीब कच्चे घर में न रहे और कोई बहन गरीब न रहे। इसके लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय योजनाओं को तेजी से लागू कर रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग
कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अन्य राज्यमंत्री, सांसद, विधायक, स्थानीय अधिकारी, किसान और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *