दीदियां उद्यमी कैसे बने,  छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे : केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान

भारत के किसानों को पीछे नहीं रहने देना है। हमारे पास कम जोत है लेकिन इसके बावजूद भी आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को फायदे का धंधा बनाना है क्योंकि खेती के बिना ना ही भारत का और ना ही आन्ध्र प्रदेश का काम चल सकता। कृषि मंत्री ने आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद के दौरान ये बाते कहीं।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आन्ध्र प्रदेश में किसानों एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों से संवाद किया। उन्होंने किसानों से कहा कि मैं जहां भी जाता हूं वहां किसानों के खेतों में जरूर जाता हूं। खेतों में जाये बिना कोई भी खेती को नहीं समझ सकता। मैंने आज प्राकृतिक खेती को देखा। उसमें लागत बहुत कम और मुनाफा बहुत ज्यादा है।

‘आप अबला नहीं सही अर्थों में सबला हैं’
चौहान ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से कहा कि आप अबला नहीं सही अर्थों में सबला हैं। मैंने आपके बनाये उत्पाद यहां देखें। मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने दीदियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि गरीब नहीं रहना है और ना ही हाथ फैलाना है। आप भी सम्मान के साथ अपना जीवन जीयेंगी। उन्होंने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते हुए महिलाओं के लिए कई तरह की योजनाएं बनाईं, लाडली बहना योजना जिससे लाखों बहनों को लाभ मिला।

ये भी पढ़ें – रिटायरमेंट के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे प्राकृतिक खेती, गिनाए इसके फायदे

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने लक्ष्य
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है, जिस लक्ष्य की ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं, अब-तक डेढ़ करोड़ से ज्यादा दीदियां लखपति बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ लखपति दीदी बनायेंगे, अब कोई बहन ग़रीब नहीं रहेगी। हर एक को स्वयं सहायता समूह से जोड़ेंगे। उन्हें काम की ट्रेनिंग देंगे, बैंक लिंकेज़ करेंगे, उनके उत्पाद की मार्केटिंग व ब्रांडिंग करेंगे, उन्हें लखपति दीदी बनायेंगे। अब तो बहनों को लखपति नहीं करोड़पति बनाना है। दीदियां उद्यमी कैसे बने, छोटे-छोटे उद्योग कैसे शुरू करें, इस पर भी हम तेजी से काम करेंगे। उन्होंने अंत में कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि बहनें यह भी करके दिखायेंगी और छोटे से बड़ा उद्योग भी चलाना शुरू करेंगी। हम देश, आन्ध्र प्रदेश और ज़िले में विकास की नई लकीर खीचेंगे।   

ये देखें –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *