भारत का कॉफी निर्यात(Coffee Export) बीते 11 वर्षों में 125% की वृद्धि के साथ 800 मिलियन डॉलर (2014-15) से बढ़कर 1.8 अरब डॉलर (2024) तक पहुंच गया है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2023-24 में कॉफी का निर्यात 1.28 अरब डॉलर और 2022-23 में 1.14 अरब डॉलर रहा था, जो अब 1.8 अरब डॉलर (2024) तक पहुंच गया है। सरकार ने बताया कि भारत की कॉफी का सबसे बड़ा ग्राहक यूरोप है। भारत से कॉफी आयात करने वाले प्रमुख देशों में इटली, जर्मनी, बेल्जियम (यूरोप) शामिल हैं। इसके अलावा मध्य-पूर्व के दक्षिण कोरिया और जापान भी बड़े बाजार हैं।
भारत 7वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक
आपको बता दें कि भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश है। वैश्विक हिस्सेदारी करीब 3.5 प्रतिशत है। वहीं, पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक भी है। भारत में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु कॉफी के मुख्य उत्पादक राज्य हैं। देश में हर साल लगभग 3.6 लाख टन का उत्पादन होता है।कॉफी इंडस्ट्री से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 20 लाख लोग जुड़े हुए हैं।
ये भी पढ़ें – मशरूम की खेती के लिए 12 लाख रुपये की सब्सिडी दे रही है बिहार सरकार, इस वेबसाइट से करें आवेदन
इस कॉफी की माँग ज़्यादा
कॉफी बोर्ड के सीईओ एवं सचिव कूर्मा राव एम का कहना है कि भारत की उच्च गुणवत्ता की कॉफी को वैश्विक स्तर पर काफी बेहद पसंद किया जा रहा है। इनमें सबसे ज़्यादा डिमांड मानसून मालाबार अरेबिका, मैसूर नगेट्स एक्स्ट्रा बोल्ड और रोबस्ट रॉयल जैसी ब्रांड वाली कॉफी की आ रही है। इसके अलावा भी कॉफी के कई ब्रांड काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। कॉफी में कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं, जिस कारण से कॉफ़ी का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
ये देखें –
पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।