शिवराज सिंह ने इजराइल के कृषि मंत्री को दिखाई भारत की खेती, ग्रीनहाउस का दौरा भी किया

शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और इजराइल के कृषि और खाद्य सुरक्षा मंत्री अवि दिख्तर ने आज पूसा, दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के कृषि परिसर का दौरा किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि सचिव और आईसीएआर के प्रभारी महानिदेशक देवेश चतुर्वेदी ने दोनों मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों को आईएआरआई के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित संरक्षित खेती की तकनीकों और किस्मों के बारे में बताया।

image - News Potli


केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मुलाकात पर खुशी जाहिर करते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा कि आज पूसा, दिल्ली में इजराइल के कृषि मंत्री अवि दिख्तरके साथ भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के कृषि परिसर का दौरा किया। साथ ही प्रकृति की सेवा के संकल्प के क्रम में उनके साथ पौधरोपण भी किया। भारत और इजराइल के संयुक्त प्रयासों से विकसित संरक्षित खेती की तकनीकों को देखकर मन प्रसन्न हुआ। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल ने एक ग्रीनहाउस का दौरा भी किया, जिसे वर्ष 1998 में भारत-इजरायल विशेषज्ञता के साथ स्थापित किया गया था। आगे उन्होंने लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी का विजन भारतीय कृषि को नवाचार और आत्मनिर्भरता के बल पर वैश्विक पटल पर अग्रणी बनाना है। इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

image 1 - News Potli

ये भी पढ़ें – रसायनिक खादों के उपयोग को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: कृषि मंत्री

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीनहाउस के अंदर सब्जी फसलों रंगीन शिमला मिर्च, टमाटर और चेरी टमाटर को देखा। टमाटर की ग्रीनहाउस किस्में पूसा कॉकटेल टमाटर, पूसा चेरी टमाटर हाइब्रिड 1, पूसा रक्षित, रंगीन शिमला मिर्च सीपीसीटी-31सी-11 पीला, सीपीसीटी-एवी-151 नारंगी, सीपीसीटी-33ए-2 लाल, पूसा पार्थेनोकार्पिक खीरा, ग्रीष्मकालीन स्क्वैश पूसा अलंकार, पूसा पसंद और फूलों की किस्में गुलदाउदी ज़ेम्बला, मैरीगोल्ड पूसा पर्व, पूसा बहार और पूसा दीप को भी वैज्ञानिकों ने मंत्रियों के सामने प्रदर्शित किया गया।

केंद्रीय कृषि सचिव और आईसीएआर के प्रभारी महानिदेशक देवेश चतुर्वेदी ने दोनों मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों को, 31 दिसंबर 1996 को इस्राइल के राष्ट्रपति एजर वीजमैन और तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री चतुरानन मिश्रा द्वारा संस्थान में अनुसंधान एवं विकास और प्रदर्शन फार्म पर भारत-इजरायल परियोजना की आधारशिला रखे जाने के बारे में बताया। 

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *