कृषि विभाग बिहार ने आम के कीटों से बचाव के लिए सुझाव जारी किए हैं। किसान इस प्रकार से आम के पौधों को बीमारियों से बचा सकते हैं। कृषि विभाग ने मंजरों पर मधुआ कीट, दहिया कीट एवं पाउडरी मिल्ड्यू, एन्थ्रैकनोज रोगों से सुरक्षा के लिए तीन दवाइयों के छिड़काव का सुझाव दिया है।
ये भी पढ़ें – बैठक बेनतीजा, केंद्र और किसानों की अगली बैठक 22 फरवरी को…कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी होंगे शामिल
पहला छिड़काव– मंजर आने से पहले सम्पूर्ण वृक्ष पर करें।
दूसरा छिड़काव – मंजरों में सरसों के बराबर दाना लग जाने पर कीटनाशी के साथ-साथ किसी एक फफूंदनाशी को मिलाएं। आम के टिकोले मटर के दाने के बराबर हो जाने पर छिड़काव करें।
तीसरा छिड़काव – आम के टिकोले मटर के दाने के बराबर छिड़काव करें।
क्रमांक | अनुशंसित कीटनाशी | पानी में रसायन की मात्रा |
1 | इमिडाक्लोप्रिड 17.8 प्रतिशत एस०एल० | 1 मि0ली0 प्रति 3 लीटर पानी 1 मिली |
2 | डाइमेथोएट 30 प्रतिशत ई०सी० | 1 मिली लीटर प्रति 1 लीटर पानी |
3 | थायोमेथाक्साम 25 प्रतिशत डब्लू0 जी0 अनुशंसित फफूँदनाशी | 1 ग्राम प्रति 10 लीटर पानी |
अनुशंसित फफूंद नाशी | ||
1 | सल्फर 80 प्रतिशत धु०चू० | 3 ग्राम प्रति लीटर पानी |
2 | कॉपर ऑक्सीक्लोराइड 50 प्रतिशत घु०चू० | 3 ग्राम प्रति लीटर पानी |
3 | कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत घु०चु० | 1 ग्राम प्रति लीटर पानी |
4 | हेक्साकोनाजोल 5 प्रतिशत एस०सी० | 2 मि0 ली0 प्रति लीटर पानी |
अनुशंसित पी०जी०आर० | ||
1 | अल्फानेपथाईल एसीटिक एसीड 4.5 प्रतिशत एस०एल० | 4 मि0ली0 प्रति 10 लीटर पानी |
1 . ग्राम प्रति लीटर पानी में मंजर के समय बुँदाबाँदी हो जाने पर घुलनशील सल्फर या कार्बेन्डाजिम या हेक्साकोनाजोल का छिड़काव जरूर करना चाहिए।
2 . कीटनाशी के घोल तैयार करते समय कोई स्टीकर जरूर मिलाएं।
ये भी पढ़ें – कृषि विभाग बिहार ने आम के कीटों और रोगों से बचाव के लिए दिए सुझाव
3 . फल एवं मंजर को गिरने से बचाने के लिए दूसरे एवं तीसरे छिड़काव में कीटनाशक के तैयार घोल के साथ अल्फा नेपथाईल एसीटिक एसीड 4.5% एस०एल० का 4 मिलीलीटर प्रति 10 लीटर की दर से प्रयोग करें।
किसान अधिक जानकारी के लिए किसान कॉल सेंटर के टोल-फ्री नंबर 18001801551 पर या अपने जिले के सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण से संपर्क कर सकते हैं।