रबी फसल की बुवाई 640 लाख हेक्टेयर के पार…तिलहन में गिरावट, गेहूं का रक़बा बढ़ा

गेहूं फसल

चालू रबी सीजन की बुआई के आंकड़े एक बार फिर जारी हो गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने 20 जनवरी 2024 तक रबी फसलों के अंतर्गत बुआई क्षेत्र के आंकड़े जारी किए हैं। जो बताती है कि अब तक रबी फसल की बुवाई 640 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुकी है।

विभाग की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 315.63 लाख हेक्टेयर की तुलना में इस वर्ष लगभग 320 लाख हेक्टेयर में गेहूँ की खेती की गई। जबकि रबी सीजन में गेहूं का सामान्य रकबा 312.35 लाख हेक्टेयर है।

महत्वपूर्ण बात ये है कि रबी की लगभग सभी फसलों का रकबा बढ़ गया है, लेकिन तिलहन खासकर सरसों के रकबे में बड़ी गिरावट आई है। विभाग के आंकड़े बताते हैं कि रेपसीड और सरसों का सामान्य रकबा 79.16 लाख हेक्टेयर है, लेकिन चालू सीजन में 89.30 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है, जबकि पिछले साल 93.73 लाख हेक्टेयर थी।

ये भी पढ़ें – Mulching विधि से लहसुन की खेती, लाखों की कमाई…रतलाम के इस किसान से जानिए तरीक़ा

दलहन की बुआई में सुधार हुआ है। चालू सीजन में 141.69 लाख हेक्टेयर में दलहन की खेती की गई हैे, जबकि पिछले सीजन में 139.29 लाख हेक्टेयर में ही हुई थी, हालांकि सामान्य रकबा 140.44 लाख हेक्टेयर है। वहीं श्री अन्न एवं मोटे अनाज के अंतर्गत 54.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खेती की गई।

चालू रबी सीजन के सभी फसलों की बुआई के आंकड़े यहाँ देखें –

क्रमसख्या फसलेंसामान्य क्षेत्र (डीईएस)(2018-19 –2022-23) बोया गया क्षेत्र
वर्तमान वर्ष 2024-25पिछला वर्ष 2023-24
1गेहूँ 312.35320.00315.63
2चावल 42.0226.2026.14
3दालें 140.44141.69139.29
चना 100.9998.2895.87
मसूर 15.1317.4317.76
मटर 6.508.948.98
कुल्थी1.983.133.13
उड़द की दाल 6.155.125.12
मूंग की दाल 1.441.211.08
लैथिरस/ लतरी 2.793.123.32
अन्य दालें5.464.454.04
4       श्री अन्न एवं मोटे अनाज53.4654.4954.63
ज्वारबाजरे 24.3723.9525.76
बाजरा0.370.140.17
रागीछोटे बाजरा 0.740.720.68
छोटा बाजरा0.150.160.00
मक्काजौ 22.1122.9021.32
जौ 5.726.626.71
5तिलहनरेपसीड और सरसों87.0297.62101.80
रेपसीड और सरसों79.1689.3093.73
मूंगफली3.823.653.42
कुसुम0.720.700.71
सूरजमुखी0.810.740.43
तिल0.580.200.37
अलसी1.932.682.84
अन्य तिलहन0.000.350.29
कुल635.30640.00637.49

ये देखें – तुअर यानी अरहर के रिकॉर्ड उत्पादन का तरीक़ा जानिए –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *