ICAR पूसा में मिल रहे हैं गेहूँ के उन्नत बीज, 9 अक्टूबर तक किसान खरीद सकते हैं बीज

रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूँ की बुआई का समय आ गया है। अक्टूबर-नवंबर महीने में गेहूँ की बुआई शुरू हो जाती है और मार्च-अप्रैल तक इसकी कटाई की जाती है। ICAR पूसा, नई दिल्ली में गेहूं की उन्नत बीज की बिक्री भी शुरू हो गई है। यहाँ से बीज खरीदने के लिये किसान ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

देश भर में खरीफ फसलों की कटाई और रबी फसलों की बुआई का काम शुरू हो गया है। गेहूँ रबी सीजन की मुख्य फसल है। इसकी बुआई में सबसे जरुरी होता है सही बीज का चुनाव। इसके बाद खेत की तैयारी, खाद-पानी और सिंचाई। सही बीज का चुनाव उत्पादन की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों पर असर डालती है।
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा, नई दिल्ली में गेहूँ की उन्नत किस्मों के बीजों की बिक्री शुरू हो गई है। देश भर के किसान यहाँ से गेहूँ का बीज 9 अक्टूबर तक खरीद सकते हैं।

40 किलो बीज खरीद सकते हैं किसान

यहाँ से किसान सभी किस्मों के बीज 40 किलो तक खरीद सकते हैं, जबकि दो नई किस्मों HD-3385, 3386 का बीज दस किलो तक ही मिलेगा। बाकी किस्म का बीज भरपूर मात्रा मे उपलब्ध है, यह बीज पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जा रहा है।

इन किस्मों के बीज हैं उपलब्ध
HD 3385 – 10 किलो – 500 रुपए
HD 3386 – 10 किलो – 500 रुपए
HD 3271 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD  3298 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD 3406 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD 3226 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD  3369 – 40 किलो – 2000 रुपए
HD 3059 – 40 किलो – 2000 रुपए
इसके अलावा यहाँ पर  Kitchen Garden Kit (गृहवाटिका किट) भी उपलब्ध है।

ऑनलाइन बुकिंग सेवा
इस लिंक👇
https://pusabeej.iari.res.in/register.php
पर पहले पूछी गई जानकारी भर के खुद को रजिस्टर कर बीज की बुकिंग करें, उसके बाद भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा,नई दिल्ली से बीज ले सकते हैं। 

ये देखें –

Pooja Rai

पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *