लखनऊ ( उत्तर प्रदेश)। योगी आदित्यनाथ सरकार ने 5 फरवरी को अपना भारी-भरकम बजट पेश किया, जिसे प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट बताया जा रहा है। 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख के बजट में 24 हजार 863 करोड़ 57 लाख रुपये की नई योजनाएं भी शामिल की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे वित्तीय वर्ष के बजट को अंत्योदय से सर्वोदय बताया है।
आज के उत्तर प्रदेश के बजट से किसानों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें :-
👉सरकार का कहना है कि वर्ष 2017 से 29 जनवरी2024, तक 46 लाख गन्ना किसानों को ₹2.33 लाख करोड़ से अधिक का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है।
👉प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दिसंबर, 2023 तक 2.62 करोड़ कृषकों के खातों में ₹63,000 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की जा गयी है।
👉इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर ₹3000 की मासिक पेंशन की सुविधा भी देगी।
👉उत्तर प्रदेश सरकार अक्टूबर, 2023 तक 37 लाख किसानों को किसान क्रे़डिट कार्ड वितरित करी है।
👉फसल बीमा योजना के अंतर्गत अक्टूबर, 2023 तक 10 लाख कृषकों को ₹831 करोड़ की क्षतिपूर्ति का भुगतान भी किया जा चुका है।
👉डार्क जोन में नए निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है, जिससे एक लाख किसानों को सीधा फायदा होगा।वहीं, बुंदेलखंड में एकल रबी फसल की सिंचाई हेतु सीजनल टैरिफ का लाभ एवं अस्थाई विद्युत संयोजन की सुविधा भी प्रदान किया गया है।
पूजा राय ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई की है।
Lallantop में Internship करने के बाद NewsPotli के लिए कृषि और ग्रामीण भारत से जुड़ी खबरें लिखती हैं।