राजस्थान में गेहूं खरीद की तारीखें तय, जानिए कब तक होगा रजिस्ट्रेशन?

राजस्थान में गेहूं खरीद की तारीखें तय

राजस्थान सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद की तारीखें तय कर दी हैं। MSP पर गेहूं की खरीद 10 मार्च से 30 जून 2026 तक होगी, जबकि किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी से 25 जून तक किया जा सकेगा। इस बार खरीद में ज्यादा एजेंसियां शामिल होने से किसानों को बेहतर विकल्प मिलेंगे।

राजस्थान के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने इस साल गेहूं की सरकारी खरीद की तारीखें तय कर दी हैं। इसके साथ ही गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, राजस्थान में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीद 10 मार्च से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगी। गेहूं बेचने के लिए किसानों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा, जो 1 फरवरी से 25 जून तक किया जा सकेगा।

किसानों को मिलेंगे ज़्यादा विकल्प
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुताबिक इस बार गेहूं खरीद का काम भारतीय खाद्य निगम (FCI), राजफेड, तिलम संघ, नेफेड और एनसीसीएफ के साथ-साथ अब राजस्थान राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम भी करेगा। निगम का नाम जुड़ने से किसानों को गेहूं बेचने के और ज्यादा विकल्प मिलेंगे, जिससे किसानों में खुशी है।

कहां से मिलेगी जानकारी?
राज्य सरकार के अनुसार किसान रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, खरीद केंद्रों की सूची और दूसरी जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। किसी भी तरह की परेशानी या जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 14435 पर फोन कर सकते हैं। किसानों को खरीद से जुड़ी जानकारी एसएमएस के जरिए भी दी जाएगी।

ये भी पढ़ें – यूपी कृषि विभाग का नया कदम, खेती-किसानी की हर जानकारी अब एक फोन कॉल पर

गेहूं का MSP और रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
इस साल गेहूं का MSP 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसान खुद या ई-मित्र केंद्र के जरिए गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट food.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड होना जरूरी है।

पैसा सीधे बैंक खाते में मिलेगा
गेहूं बेचने के बाद किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाएगा। इसलिए किसानों को अपना बैंक खाता आधार से लिंक और अपडेट रखना जरूरी है। किसान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टोल फ्री नंबर पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा जरूरी सूचना किसानों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगी।

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *