पद्म पुरस्कार 2026: किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान

पद्म पुरस्कार 2026

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार 2026 की सूची जारी की गई, जिसमें देशभर के 45 गुमनाम नायकों को सम्मानित किया गया है। इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। कृषि क्षेत्र से जुड़े 5 कृषि वैज्ञानिकों और 4 किसानों को भी पद्म सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और महाराष्ट्र के किसान शामिल हैं। यह सूची ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों के योगदान को पहचान देने पर ज़ोर देती है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को पद्म पुरस्कार 2026 पाने वालों की सूची जारी कर दी गई। इस सूची में देशभर से 45 गुमनाम नायकों को शामिल किया गया है, जिन्हें सामाजिक कार्य, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, साहित्य, सार्वजनिक सेवा और सामुदायिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।इनमें कई ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने दशकों तक ज़मीनी स्तर पर चुपचाप काम किया। खास बात यह है कि इनमें बड़ी संख्या में लोग हाशिये पर पड़े समुदायों, दलितों, पिछड़े वर्गों, आदिम जनजातियों और दूर-दराज़ व कठिन इलाकों से आते हैं।

कृषि क्षेत्र को मिला खास सम्मान
इस साल पद्म पुरस्कारों की सूची में कृषि और किसानी से जुड़े कई नाम भी शामिल किए गए हैं। खास तौर पर 5 कृषि वैज्ञानिकों को पद्मश्री के लिए चुना गया है। इनमें शामिल हैं—

चार किसानों को भी मिलेगा पद्म सम्मान
कृषि क्षेत्र से जुड़े चार किसानों को भी इस बार पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  • उत्तर प्रदेश के किसान रघुपत सिंह को मरणोपरांत पद्म सम्मान के लिए चुना गया है।
  • असम के रेशम किसान जोगेश देउरी को पद्मश्री मिलेगा।
  • तेलंगाना के रामा रेड्डी मामिदी को पशुपालन के क्षेत्र में योगदान के लिए चुना गया है।
  • महाराष्ट्र के प्रगतिशील किसान श्रीरंग देवाबा लाड को भी पद्म सम्मान से नवाजा जाएगा।

कुल 131 पद्म पुरस्कार
गृह मंत्रालय के अनुसार, इस साल कुल 131 पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल हैं। इनमें से कुछ पुरस्कार मरणोपरांत (Posthumous) भी दिए जाएंगे। सभी पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

पद्म पुरस्कार की श्रेणियां
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जिसमें पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है। पद्म भूषण उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए और और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है।

ये देखें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *