डेयरी नेटवर्क

साल 2030 तक 26 हजार गांवों तक डेयरी नेटवर्क का विस्तार करेगी मध्य प्रदेश सरकार, 52 लाख किलोग्राम दूध होगा कलेक्‍ट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने और 2030 तक 26 हजार गांवों तक डेयरी नेटवर्क विस्तार करने की योजना का ऐलान किया. उन्होंने दुग्ध संघों की गतिविधियों की समीक्षा कर गौशाला प्रबंधन, गौ संरक्षण-संवर्धन, दुग्ध उत्पादों की ब्रांडिंग आदि को लेकर राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड की विशेषज्ञता का भरपूर लाभ लेने का निर्देश भी दिया। इसके अलावा सीएम ने आधुनिक प्रोसेसिंग, नेशनल लेवल पर ब्रांडिंग और वेटनरी प्रशिक्षण की बात भी कही.

पूरी र‍िपोर्ट
खाद

खाद की कालाबाजारी पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम योगी ने किसानों से अनावश्यक भंडारण ना करने की अपील की

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि प्रदेश में कहीं भी उर्वरकों की दिक्कत या कमी नहीं है. किसानों के लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध है. उन्होंने किसानों से खाद के अनावश्यक भंडारण न करने की भी अपील की है . खरीफ सत्र 2024 में इस अवधि (18 अगस्त) तक 36.76 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री हुई थी, वहीं इस वर्ष अब तक 42.64 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की बिक्री की जा चुकी है. कृषि विभाग ने सभी 18 मंडलों में खाद की उपलब्धता व बिक्री की जानकारी दी.

पूरी र‍िपोर्ट
भारत

भारत ने घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सितंबर तक 11 प्रतिशत कपास आयात शुल्क हटाया

भारत ने घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सितंबर तक 11% कपास आयात शुल्क हटा दिया है।31 जुलाई तक, लगभग 33 लाख गांठें आयात की जा चुकी हैं, और सितंबर के अंत तक 6 लाख गांठें और आयात होने का अनुमान है, जिससे 39 लाख गांठों का रिकॉर्ड आयात हो जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

कृषि मंत्री ने किसानों की शिकायतों के समाधान की व्यवस्था की समीक्षा की, किसानों को संतुष्ट करना अपना मुख्य लक्ष्य बताया

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की शिकायतों के समाधान की व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने किसानों की शिकायतें हल करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।मंत्री ने कहा कि समस्याओं के तत्काल और उचित निराकरण से ही किसानों में भरोसा कायम रहेगा। किसानों की संतुष्टि को अपना मुख्य उद्देश्य बताते हुए कृषि मंत्री ने नकली खाद-बीज और कीटनाशक के मामले में कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए।

पूरी र‍िपोर्ट
दलहन, गन्ना और मक्का

धान के रकबे में 36 लाख हेक्टेयर की वृद्धि, दलहन, गन्ना और मक्का के रकबे में भी वृद्धि लेकिन कपास में गिरावट

केंद्रीय कृषि विभाग ने 15 अगस्त, 2025 तक खरीफ फसलों के अंतर्गत अब तक बोये गए कवरेज क्षेत्र की प्रगति जारी की है। जिसके मुताबिक धान का रकबा 36 लाख हेक्टेयर बढ़कर 398.59 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। वहीं दलहन, गन्ना और मक्का के रकबे में वृद्धि हुई है लेकिन कपास की बुवाई में गिरावट आई है।

पूरी र‍िपोर्ट
किसानों

किसानों के लिए टोल फ्री नंबर 18001801551 जारी, कॉल करें और खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान पाएं

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिये किसानों के लिए शुरू किए गए टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। चौहान ने कहा है कि किसानों को कोई भी समस्या या शिकायत है, तो टोल फ्री नंबर 18001801551 पर साझा करें।

पूरी र‍िपोर्ट
देसी गाय

देसी गायों की डेयरी खोलें, सरकार से पाएं 11.80 लाख रुपये की सब्सिडी, जानें पात्रता

उत्तर प्रदेश में नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना चलाई जा रही है. इसके तहत देसी गायों की डेयरी खोलने पर लाभार्थी को 50% का अनुदान मिलेगा. लाभ लेने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 23 अगस्त 2025 तक है.

पूरी र‍िपोर्ट
शिवराज सिंह

फसलें खराब होने को अत्यंत गंभीरता से लें अधिकारी, सैंपल फेल होने पर कार्रवाई की जाएं: शिवराज सिंह

नकली खाद-बीज पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विभाग और आईसीएआर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज उच्चस्तरीय बैठक की। मंत्री ने नकली खाद-बीज की बिक्री के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फसलें खराब होने को अत्यंत गंभीरता से लें और सैंपल फेल होने पर कार्रवाई करें। एक नहीं, सैकड़ों किसान परेशान हो रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल

हरियाणा सरकार ने रोहतक समेत कई जिलों में खोली ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल, 31 अगस्त तक किसान कर सकते हैं आवेदन

हरियाणा सरकार ने रोहतक, हिसार, चरखी दादरी और भिवानी जिलों में खरीफ फसल के नुकसान पर मुआवजा देने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल शुरू किया है. राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, किसान 31 अगस्त 2025 तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं. इस पोर्टल के माध्यम से प्रभावित किसान सरकार से मुआवजे के लिए अपने दावे ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं.

पूरी र‍िपोर्ट
महाराष्ट्र में नांदेड़, लातूर और बीड समेत मराठवाड़ा के ज़िले भयंकर बाढ़ की चपेट में हैं।

महाराष्ट्र: मराठवाड़ा में भारी बारिश से 800 गांव प्रभावित, 4 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, 6 लोगों की मौत

मराठवाड़ा में भारी बारिश के बाद कई गांव डूब गए हैं। कई लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। बारिश के बाद आई बाढ़ में कई पशुओं की मौत हो गई है, जबकि 4 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई है। महाराष्ट्र में नांदेड़, लातूर और बीड समेत…

पूरी र‍िपोर्ट