इफको-एमसी का 11वां स्थापना दिवस

किसानों के साथ एक दशक की यात्रा, इफको-एमसी का 11वां स्थापना दिवस

इफको-एमसी ने अपना 11वां स्थापना दिवस मनाया और किसानों के साथ अपनी 10 साल की सफल यात्रा का जश्न मनाया। इफको और मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन के संयुक्त उद्यम के रूप में शुरू हुई इस कंपनी ने किसानों को भरोसेमंद कृषि रसायन और फसल सुरक्षा समाधान दिए हैं। इस मौके पर नई कॉर्पोरेट वेबसाइट लॉन्च की गई और बीते दशक की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म दिखाई गई। कंपनी ने भविष्य में जैविक खेती, नए उत्पाद और नवाचार पर ध्यान देने का वादा किया, साथ ही किसानों की आय और कृषि की स्थिरता बढ़ाने के अपने संकल्प को दोहराया।

पूरी र‍िपोर्ट
दालों में आत्मनिर्भरता की राह

दालों में आत्मनिर्भरता की राह, नीति आयोग ने पेश किया नया रोडमैप

नीति आयोग ने दालों में आत्मनिर्भरता के लिए रोडमैप जारी किया है। इसके तहत 1,000 करोड़ रुपये के दाल मिशन से उत्पादन बढ़ाने, बेहतर बीज, MSP, भंडारण और बाज़ार की सुविधा दी जाएगी। धान की खाली ज़मीन पर दाल बोकर उत्पादन 20 मिलियन टन तक बढ़ाया जा सकता है। इससे आयात पर निर्भरता घटेगी और 2030 तक बढ़ती मांग पूरी होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
कृषि मंत्री

फसलें बर्बाद, हालात गंभीर.. केंद्र की उच्चस्तरीय टीमें कर रहीं स्थिति का आकलन

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृतसर, कपूरथला और गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा कर किसानों से मुलाकात की और फसलों के नुकसान का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि हालात बेहद गंभीर हैं, लगभग 1,400 गाँव प्रभावित हैं और फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्र सरकार ने दो उच्चस्तरीय टीमें पंजाब भेजी हैं। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी और सरकार पूरी तरह पंजाब के साथ खड़ी है।

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश

गन्ना खेती में नई क्रांति: NSI और UPCSR मिलकर करेंगे ब्रीडर सीड का उत्पादन

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को फायदा पहुँचाने के लिए NSI कानपुर और UPCSR शाहजहाँपुर के बीच समझौता हुआ है। NSI अपनी 52 एकड़ भूमि पर उच्च गुणवत्ता वाले ब्रीडर सीड गन्ने का उत्पादन करेगा और UPCSR तकनीकी सहयोग व प्रशिक्षण देगा। इस पहल से हर साल किसानों को लगभग 15,000 अतिरिक्त ब्रीडर सीड गन्ना मिलेगा, जिससे उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ेगी।

पूरी र‍िपोर्ट
23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित

पंजाब की बाढ़: 40 साल की सबसे बड़ी आपदा, वजह और हालात

पंजाब इस वक्त पिछले चार दशकों की सबसे भयानक बाढ़ झेल रहा है, जिसमें 1300 से ज्यादा गांव डूब गए और लाखों लोग बेघर हो गए हैं। करीब 3.75 लाख एकड़ फसल नष्ट हुई है। 70% नुकसान भारी बारिश और 30% डैम से छोड़े गए पानी से हुआ। गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोज़पुर और होशियारपुर सबसे प्रभावित जिले हैं। राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर राहत कार्य तेज किए जा रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
पंजाब में बाढ़ से तबाही

पंजाब में बाढ़ से तबाही: फसलें डूबीं, अनाज खराब, केंद्र सरकार ने दी मदद का भरोसा

पंजाब में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। अब तक करीब 1.48 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है और घरों में रखा गेहूं और दूसरे अनाज भी भीगकर खराब हो गए हैं। किसानों का कहना है कि नुकसान 3 लाख हेक्टेयर से ज्यादा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों के पास न खेत की फसल बची है और न ही घर का अनाज। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाया है कि केंद्र सरकार किसानों और जनता के साथ खड़ी है और जल्द ही राहत कार्य तेज़ किए जाएंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
जीएसटी सुधार

जीएसटी सुधार: किसानों और आम जनता को राहत, ट्रैक्टर-मशीनरी से लेकर घी-नमकीन तक होंगे सस्ते

जीएसटी काउंसिल ने बड़ा टैक्स सुधार करते हुए अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% रखने का फैसला किया है, जो 22 सितंबर से लागू होगा। इससे ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, बायो-पेस्टीसाइड्स और सिंचाई उपकरणों पर जीएसटी घटकर 5% हो गया है, जिससे किसानों को सीधी राहत मिलेगी। रोज़मर्रा की चीजें जैसे घी, मक्खन और नमकीन भी सस्ते होंगे। वहीं, दूध, पनीर, भारतीय ब्रेड पर अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा। जबकि पान मसाला, तंबाकू और सिगरेट जैसी चीजों पर 40% टैक्स लगाया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
कपास किसान

कपास किसानों के लिए बड़ी राहत: 550 केंद्रों पर MSP पर खरीद, पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

कपास किसानों की मदद के लिए कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इस बार रिकॉर्ड 550 खरीद केंद्र बनाए हैं। 1 अक्टूबर से अलग-अलग राज्यों में एमएसपी पर कपास की खरीद शुरू होगी, जिसमें मीडियम स्टेपल का भाव 7,710 रुपये और लॉन्ग स्टेपल का 8,110 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों के लिए पूरी प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है, जिससे रजिस्ट्रेशन से लेकर भुगतान तक सब काम आसान और पारदर्शी तरीके से होगा। हर मंडी में शिकायत निवारण कमेटी और हेल्पलाइन भी उपलब्ध रहेंगी। सरकार का कहना है कि किसानों की पूरी फसल खरीदी जाएगी और समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

पूरी र‍िपोर्ट
23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित

भारी बारिश से पंजाब बेहाल, सरकार ने पूरे राज्य को आपदा क्षेत्र घोषित किया

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर हो गए हैं। 23 जिलों के 1200 से ज्यादा गांव प्रभावित हैं और राज्य को आपदा प्रभावित घोषित किया गया है। लगभग 3.75 लाख एकड़ धान की फसल और पशुधन को भारी नुकसान हुआ है। सभी स्कूल-कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगे, जबकि केंद्र और राज्य सरकारें राहत-बचाव कार्यों में जुटी हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
धान की खरीद

11 महीनों में धान की खरीद 4% बढ़ी, सरकार बेचने की तैयारी में

भारत में 2024-25 सीजन में धान-चावल की सरकारी खरीद 545.22 लाख टन पहुंच गई, जो पिछले साल से 4% ज्यादा है। पंजाब, छत्तीसगढ़, तेलंगाना जैसे राज्यों से सबसे ज्यादा योगदान रहा। सरकार के पास ज़रूरत से ज्यादा स्टॉक जमा हो गया है, इसलिए एफसीआई ने इसे बाजार और डिस्टिलरी को बेचने की योजना बनाई है। इससे किसानों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं सभी को लाभ होने की उम्मीद है।

पूरी र‍िपोर्ट