उत्तर भारत

उत्तर भारत में बारिश और तूफान का अलर्ट, किसानों के लिए सलाह

अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 11 से 16 सितंबर तक अलग-अलग दिन भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा और जलभराव से बचाव के उपाय करें, वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।

पूरी र‍िपोर्ट
उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन में बंपर पैदावार की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में खरीफ सीजन में बंपर पैदावार की उम्मीद, खेती का क्षेत्र 14 लाख हेक्टेयर बढ़ा

इस खरीफ सीजन में उत्तर प्रदेश में बंपर पैदावार की उम्मीद है, क्योंकि खेती का क्षेत्र पिछले साल से 14 लाख हेक्टेयर बढ़कर 138.40 लाख हेक्टेयर हो गया है। धान और बाजरा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जबकि गन्ने का रकबा थोड़ा घटा है। दलहन और तिलहन की बुवाई भी बढ़ी है। मौसम लगभग सामान्य रहा और पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश से फायदा मिला है। मार्केटिंग सुधार और बेहतर दाम के कारण किसान अब विविध फसलों की ओर भी रुख कर रहे हैं।

पूरी र‍िपोर्ट
FPO

एफपीओ की संख्या बढ़ी, लेकिन आर्थिक मदद और सहयोग की जरूरत: रिपोर्ट

भारत में 44,000 से ज्यादा एफपीओ बने हैं, जिन्होंने किसानों को ताकत दी है, लेकिन ज़्यादातर पूंजी, कुशल संसाधन और प्रबंधन की कमी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट कहती है कि उन्हें टिकाऊ बनाने के लिए वित्तीय मदद और संस्थागत सहयोग ज़रूरी है।

पूरी र‍िपोर्ट
हिमाचल को मिली 1500 करोड़ की मदद

बाढ़-भूस्खलन से जूझ रहे हिमाचल को मिली 1500 करोड़ की मदद

हिमाचल में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावितों के लिए पीएम मोदी ने ₹1500 करोड़ का राहत पैकेज घोषित किया। उन्होंने हवाई सर्वे कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और किसानों, ग्रामीणों व पशुपालकों को प्राथमिकता देते हुए मदद का आश्वासन दिया। SDRF की दूसरी किस्त और पीएम किसान सम्मान निधि एडवांस में जारी होगी।

पूरी र‍िपोर्ट
बिहार

बिहार में पपीता की खेती का विस्तार, केंद्र और राज्य से मिलेगा 60% तक अनुदान

बिहार में पपीता विकास योजना 2025-27 तक चलेगी। राज्य के 22 जिलों के किसानों को प्रति हेक्टेयर 75,000 की लागत पर 60% यानी 45,000 रुपये तक अनुदान मिलेगा। राशि दो किस्तों में दी जाएगी। योजना का लाभ 0.25 से 5 एकड़ तक खेती करने वाले किसानों को मिलेगा।

पूरी र‍िपोर्ट
पंजाब बाढ़

पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने किया हवाई सर्वे, राज्य को दी 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त मदद

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने राज्य को ₹1,600 करोड़ की अतिरिक्त मदद देने का ऐलान किया, जो पहले से मिली ₹12,000 करोड़ के अलावा होगी। SDRF की दूसरी किस्त और PM किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जल्द जारी की जाएगी। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में घर निर्माण, सड़क और स्कूलों की मरम्मत, पीएम राहत कोष से सहायता और पशुपालकों के लिए मिनी किट वितरण जैसे कदम उठाए जाएंगे। पीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य मिलकर राहत और पुनर्वास का काम करेंगे।

पूरी र‍िपोर्ट
4 नई आलू किस्में

कृषि मंत्रालय ने दी 4 नई आलू किस्मों को मंजूरी, जानिए नाम और खूबियां

केंद्र सरकार ने आलू की चार नई हाई-क्वालिटी किस्मों कुफरी रतन, कुफरी तेजस, कुफरी चिपभारत-1 और कुफरी चिपभारत-2 को खेती और बीज उत्पादन के लिए मंजूरी दी है। ये किस्में अलग-अलग मौसम और क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं और उच्च उपज देने के साथ लंबी भंडारण क्षमता रखती हैं। ICAR-CPRI के निदेशक ब्रजेश सिंह ने कहा कि ये किस्में किसानों की आय बढ़ाने, आलू प्रसंस्करण क्षमता सुधारने और उद्योग को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। इस कदम से भारत के आलू क्षेत्र में नई संभावनाएँ खुलेंगी।

पूरी र‍िपोर्ट
हिमाचल

हिमाचल में 11 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, किसानों को घर बैठे पंजीकरण की सुविधा

हिमाचल प्रदेश में 3 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी और किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल खोल दिया गया है। इस बार 31,100 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है और किसानों को 2,389 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा, जो पिछले साल से अधिक है। प्रदेश भर में 11 खरीद केंद्र बनाए गए हैं ताकि किसान आसानी से अपनी फसल बेच सकें। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे समय पर पोर्टल पर पंजीकरण करें।

पूरी र‍िपोर्ट
खरीफ फसलों की बुवाई

खरीफ फसलों की बुवाई सामान्य से ज्यादा..धान-मक्का में तेजी, तिलहन-कपास में गिरावट

इस खरीफ सीजन में बुवाई का रकबा सामान्य से ज्यादा होकर 1105 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है, जो पिछले साल से 27 लाख हेक्टेयर अधिक है। धान, मक्का और मोटे अनाजों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है, जबकि दालों में मामूली वृद्धि और अरहर में गिरावट आई है। तिलहन और कपास की बुवाई घटी है, लेकिन गन्ना और मूंगफली में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि, अत्यधिक बारिश और बाढ़ ने कई इलाकों में फसलों को नुकसान भी पहुंचाया है।

पूरी र‍िपोर्ट
पंजाब सरकार

पंजाब सरकार का ऐलान: बाढ़ प्रभावित किसानों और लोगों को मिलेगा मुआवज़ा, ‘जिसका खेत-उसकी रेत’ मुहिम शुरू

पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों और लोगों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है। फसलों के नुकसान पर किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवज़ा, जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये, और मवेशियों व घरों के नुकसान पर भी सहायता दी जाएगी। सहकारी समितियों से लिए कर्ज की किस्त और ब्याज की अदायगी 6 महीने के लिए टाल दी गई है। साथ ही, ‘जिसका खेत-उसकी रेत’ अभियान, स्वास्थ्य कैंप, फॉगिंग और सफाई जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।

पूरी र‍िपोर्ट